Bihar Election 2025 : भारतीय राजनीति के बड़े चेहरे राजनेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को कांग्रेस पार्टी ने 25 साल बाद याद किया। सीताराम केसरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है। 1999 में केसरी को अध्यक्ष पद से हटाया गया था और सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया गया था।
केसरी की कहानी
एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्ष 1996 से 1998 तक केन्द्रीय मंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे है।
केसरी को वर्ष 1967 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुना गया। उन्होंने जुलाई 1971 से अप्रैल 2000 तक 5 बार राज्यसभा में बिहार का नेतृत्व किया गया। जिसमें वो अप्रैल 1974, जुलाई 1980, अप्रैल 1988 और अप्रैल 1994 में पूना चुने गये। वो इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री रहे।
सन 1999 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद से केसरी जी को हटाया गया था , वह एक दशक तक कोषाध्यक्ष भी रह चुके थे।
ये भी पढ़े : समस्तीपुर से बिहार चुनाव प्रचार की शुरुआत, पीएम मोदी बोले-“फिर एक बार NDA सरकार…
क्यों आई कांग्रेस को सीताराम केसरी की याद
बिहार चुनाव से ठीक पहले जो कांग्रेस पार्टी अभी तक केसरी को याद नहीं करती थी आज उनको याद कर रही है। कांग्रेस के पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड पर सीतांराम केसरी को श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम रखा गया। जिन केसरी को 1998 में बेआबरु करके अध्यक्ष पद से हटाया गया, सोनिया अंतरिम अध्यक्ष बनाई गईं। अब 27 साल बाद चचा केसरी को याद कर रही है कांग्रेस।
बिहार चुनाव के मद्देनजर कदम?
राजद के मुस्लिम यादव समीकरण में कांग्रेस दलित-ईबीसी वोट बैंक पर नज़र गड़ाए है। ऐसे में पार्टी के अध्यक्ष और लंबे वक्त तक कोषाध्यक्ष रहे चचा केसरी को याद किया जा रहा है।
– Kanika katiyar

