सीएम योगी के ‘हलाल सर्टिफिकेशन’ पर प्रदेश की सियासत में तगड़ा उबाल आ गया है। विपक्षी दल के लोग सीएम के इस बयान का जमकर विरोध कर रहे हैं, इसी बीच मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सीएम के इस बयान को शरीयत के हिसाब से गलत बताया, साथ ही आतंकवाद में पैसे के इस्तेमाल की बात से असहमति जताई। सपा प्रवक्ता सुनील सिंह ‘साजन’ ने पलटवार करते हुए सीएम को इतिहास पढ़ने और धर्म के नाम पर चंदा चोरी और आरक्षण छीनने का आरोप लगाया।
सीएम के बयान पर विवाद
सीएम के बयान के बाद समाजवादी पार्टी और कई मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सीएम योगी के बयान पर कहा कि ‘हलाल सर्टिफिकेट’ देने का सिलसिला शरीयत की रौशनी में सरासर गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजहब की आड़ में पैसा कमाया जा रहा है। मौलाना रजवी ने यह भी कहा कि वह सीएम की इस बात से सहमत नहीं हैं कि यह पैसा आतंकवाद के लिए खर्च किया जा रहा है।
वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह ‘साजन’ ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी को समय निकालकर के इस देश का इतिहास पढ़ना चाहिए। इस देश को बनाने में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबका खून-पसीना लगा है।
सपा प्रवक्ता ने किया सीएम के बयान का विरोध
सुनील सिंह ने आगे कहा कि आप इस्लामी राजनीति की बात कर रहे हैं। आप धर्म को सबसे पहले आगे ले आते हैं, तो बताइये भगवान राम के नाम पर चंदा किसने चोरी किया? भगवान राम की जमीन पर घोटाला किसने किया? आज धर्म के नाम पर दलित और पिछड़ों का आरक्षण कौन छीन रहा है? कौन उनका हक खा रहा है?
साथ ही सपा प्रवक्ता सुनील सिंह ‘साजन’ ने पलटवार करते हुए सीएम को इतिहास पढ़ने और धर्म के नाम पर चंदा चोरी और आरक्षण छीनने का आरोप लगाया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीएम योगी ने हाल ही में जनता से अपील की थी, कि सामान खरीदते समय यह जरूर देखें कि कहीं उस पर ‘हलाल सर्टिफिकेशन’ तो नहीं लिखा है, आगे उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि, ‘हलाल सर्टिफिकेशन’ के नाम पर भारत के ग्राहकों का शोषण किया जा रहा है और इस पूरे कारोबार का पैसा ‘आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण’ जैसे षड्यंत्रों में इस्तेमाल होता है।
ये भी पढें:
VHP के प्रवक्ता ने किया विरोध
सीएम योगी के हलाल सर्टिफिकेशन लेबल वाले बयान पर VHP के नेशनल स्पोक्सपर्सन विनोद बंसल ने कहा, “हलालनॉमिक्स’ देश की इकॉनमी पर बहुत बड़ा बोझ है। ‘हलाल’ के नाम पर देश में कई एंटी-नेशनल अड्डे बन गए हैं। गैर-कानूनी हलाल सर्टिफिकेशन हो रहा है। उस सर्टिफिकेशन के ज़रिए देश की अलग-अलग कंपनियों से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए जा रहे हैं। उस पैसे का इस्तेमाल आतंकवादी और एंटी-नेशनल कामों के लिए किया जा रहा है। योगी जी ने जो कहा है वह बहुत सीरियस है, समाज को इसे सीरियसली लेना चाहिए।

