होम = मनोरंजन = एक्टर अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

एक्टर अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra Police Arrest in cyber Harassment Case: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी ADGP यशस्वी यादव ने दी, जिन्होंने बताया कि पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत परिवार को जानकारी दी, जिसके बाद शिकायत साइबर पुलिस तक पहुंची और कार्रवाई की गई।

akshay-kumars-daughter-asked-for-nudes

गेम खेलते वक्त मांगी गई थी न्यूड फोटो

अक्षय कुमार ने बताया था कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी बेटी से न्यूड फोटोज मांगी गई थी। 3 अक्टूबर 2025 को मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ के उद्घाटन कार्यक्रम में अक्षय कुमार पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

अक्षय कुमार ने मामले को CM के समक्ष उठाया था

अक्षय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए देवेंद्र फडणवीस से कहा था कि महाराष्ट्र में कक्षा 7 से 10 तक के छात्रों के लिए हर हफ्ते एक ‘साइबर पीरियड’ शुरू किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा सके। वहीं, उनकी बेटी की उम्र करीब 13 साल बताई जा रही है और एक्टर उन्हें मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं। हालांकि, वे कभी-कभी सोशल मीडिया पर बेटी के साथ तस्वीरें साझा करते हैं, जिनमें ज्यादातर में उनका चेहरा छिपा होता है।