होम = State = मध्य प्रदेश = Satna News:  सतना में बड़ा रेल हादसा टला: चलती ट्रेन से तीन बोगियां अलग हुईं, बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री

Satna News:  सतना में बड़ा रेल हादसा टला: चलती ट्रेन से तीन बोगियां अलग हुईं, बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री

Satna News: इस हादसे में LTT मुंबई से भागलपुर (12336) जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की तीन यात्री बोगियां मुख्य ट्रेन से अलग हो गईं।  मिली जानकारी के अनुसार ये घटना रात करीब 2:54 बजे की है। जब S1 कोच की कपलिंग टूट गई, जिसकी वजह से जनरल कोच और उससे जुड़ा गार्ड यान ट्रेन से अलग हो गया।

कपलिंग टूटने से अलग हुई बोगियां

इस हादसे की वजह से यात्रियों में घबराहट और डर का माहौल बन गया। हालांकि गनिमत ये रही कि ट्रेन उस समय 10 किलोमीटर प्रति घंटे की बेहद धीमी स्पीड से चल रही थी, जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

बता दें कि,  सतना- मानिकपुर रेलखंड में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच एलटीटी-भागलपुर एक्सप्रेस (12336) की तीन बोगियां चलती ट्रेन से अचानक अलग हो गईं। जिस समय ये घटना हुई उस समय ट्रेन की रफ्तार केवल 10 किमी/घंटा थी, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और एस-1 कोच को अलग कर बाकी कोचों को जोड़ा। ये काम पूरा करने में टीन लगभग 4 घंटे का समय लगा। कड़ी मशक्कत करने के बाद सुबह 7 बजे ट्रेन को रवाना किया गया, इसके साथ ही रेलवे ने घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

टला बड़ा रेल हादसा

जैसे ही घटना की जानकारी एरिया मैनेजर नरेश सिंह, स्टेशन मास्टर अब्दुल मतीन को मिली तो सब कमर्शियल और CNW स्टाफ, RPF, GRP और एक टेक्निकल टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर टेक्निकल स्टाफ ने S1 कोच को अलग किया और डाउन ट्रैक को खोला। इसके बाद S1 कोच के यात्रियों को दूसरे कोच में सिफ्ट किया गया और बाकी दो जनरल कोच को जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें: CJI : भारत को जल्द मिलेगा नया CJI, जस्टिस सूर्यकांत बन सकते हैं देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश

Tags : MP News

बंगाल