Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने चाईबासा में ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज पर हेमंत सरकार के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि संथाल परगना को बचाना है उसे किसी अन्य धर्म या समुदाय का परगना बनने नहीं देंगे। इसके साथ ही चाईबासा की घटना को लेकर चंपई सोरेन ने बुधवार को कोल्हान बंद का आह्वान किया है।
जमशेदपुर पहुंचे चंपई सोरेन
बता दें कि चंपई सोरेन ने मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश की हेमंत सरकार पर जमकर हमला किया, साथ ही कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की ।
बता दें कि पूर्व सीएम ने चाईबासा लाठीचार्ज की घटना अपना गुस्सा व्यक्त किया है, और उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इस राज्य में आदिवासियों की रक्षा नहीं हो रही है। आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में है भोगनाडीह सिमर टोली नगड़ी के बाद अब चाईबासा की यह घटना साफ बता रही है कि इस राज्य में आदिवासियों की दशा और दिशा क्या है।
चंपई ने कहीं बड़ी बातें
पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंड के संथाल परगना को किसी अन्य धर्म या समुदाय परगना नहीं बनाना है संथाल को बचाना है। चंपई सोरेन ने कहा कि सोमवार देर रात झारखंड की महागठबंधन सरकार ने चाईबासा में नो एंट्री की मांग लेकर आदिवासियों के आंदोलन को कुचलने की जिस प्रकार कोशिश की है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी।
ये भी पढ़ें: CJI : भारत को जल्द मिलेगा नया CJI, जस्टिस सूर्यकांत बन सकते हैं देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश

