IBPS Recruitment 2025: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने वर्ष 2025 के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5208 पद PO/MT और 1007 पद SO के लिए भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर 21 जुलाई 2025 यानी आज तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
कौन भर सकता हैं फॉर्म?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पीओ/एमटी पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता वाली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना कंपलसरी हैं। साथ ही, फॉर्म भरने के लिए की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए योग्यता संबंधित पद के अनुसार तय की गई हैं। किसी पद के लिए संबंधित विषय में चार वर्षीय डिग्री, कहीं पोस्ट ग्रेजुएशन अथवा डिप्लोमा मांगा गया हैं। पद की विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिड को आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़नी चाहिए।
एग्जाम पैटर्न में क्या हुए हैं बदलाव
इस बार पेपर में इंग्लिश, क्वांटिटेटिव, एप्टीट्यूड ओर रीजनिंग को प्रश्न होंगे। इंग्लिश में 30 नंबर के प्रश्न होंगे जिन्हें 20 मिनट में करना होगा। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में 30 नंबर के 35 प्रश्न होंगे जिन्हे 20 मिनट में पूरा करना होगा (पहले यह सेक्शन 35 अंक का था)। रीजनिंग में भी 40 नंबर के 35 प्रशम होंगे जिन्हें 20 मिनट में करना होगा। यानी 100 नंबर के 100 प्रश्न होंगे। अब मेन्स परीक्षा में 200 नंबर के लिए 145 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे ऐर 25 नंबर के अतिरिक्त डिस्क्रिप्टिव पेपर आएगा, जिससे कुल 225 नंबर होंगे। हर सेक्शन का समय अलग-अलग होगा, जिससे लोगों को टाइम मैनेजमेंट स्किल्स सिखनी होगी। परीक्षा का कुल समय 160 मिनट होगा जो कि पहले 180 मिनट का था।
आवेदन की प्रक्रिया
1 सबसे पहले IBPS की वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2 होम पेज पर संबंधित भर्ती (PO/MT या SO) के लिंक पर क्लिक करें।
3 अब Click here for New Registration पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
4 लॉगिन करके फॉर्म को पूरा भरें, फोटो, सिग्नेचर व जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5 तय शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और सबमिट करें।
6 फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
ये भी पढ़ेः Monsoon session of Parliament : विपक्ष ने सरकार को कटघरे में लाने की बनाई रणनीति, इन मुद्दों पर होगी बहस
बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका हैं। इच्छुक लोग अंतिम तारीख यानी की आज फॉर्म प्रक्रिया पूरी कर लें। यह भर्ती लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर हैं, जो बैंकिंग सेक्टर में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

