होम = State = दिल्ली/NCR = बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा, CSE स्टडी में 5% सालाना इजाफे का दावा

बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा, CSE स्टडी में 5% सालाना इजाफे का दावा

by | Aug 20, 2025 | दिल्ली/NCR

CSE Report on Flood : भारी बारिश और बाढ़े के हालात लगातार बढ़ रहे है। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के एक AI-आधारित वैश्विक बाढ़ डेटासेट के अनुसार, भारत दुनिया का सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित देश बनकर उभरा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दस वर्षों में देश का हर दसवां वर्ग किलोमीटर क्षेत्र कम से कम एक बार बाढ़ की चपेट में आया है।

बताते चले कि यह रिपोर्ट न केवल बाढ़ के पैटर्न को समझने में मदद करता है, बल्कि आपदा प्रबंधन और कृषि योजना को भी बेहतर बना सकता है। भारत, खासकर पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य बाढ़ के बढ़ते खतरे का सामना कर रहे हैं।

इस डेटासेट पर CSE ने स्टडी की। पंजाब के धान के खेतों से लेकर बिहार के नदी तक बहुत खतरे से भरी बाढ़ देखने की मिली है। यह डेटासेट बाढ़ के खतरनाक पैटर्न को उजागर करता है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहले के अनुमानों से 71% अधिक हैं। हर साल बाढ़ का दायरा 5% बढ़ रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट के AI फॉर गुड लैब ने सेंटिनल-1 रडार सैटेलाइट इमेजरी और डीप लर्निंग मॉडल का उपयोग करके एक वैश्विक बाढ़ मैपिंग डेटासेट तैयार किया है। इस डेटासेट ने 2014 से 2024 तक के 10 साल के सैटेलाइट डेटा का परिक्षण किया। इससे न केवल पिछले बाढ़ों का रिकॉर्ड मिलता है में जोखिम वाले क्षेत्रों को भी दिखाता है। इसकी खासियत यह है कि यह डेटासेट और इसका कोडबेस जनता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है।

ये भी पढ़े : BIG BREAKING : यूपी में शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’, केंद्र सरकार ने नाम बदलने को दी मंजूरी