होम = State = दिल्ली/NCR = यमुना नदी से बाढ़ जैसे हालात! सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- पानी तेजी से आगे बढ़ रहा….

यमुना नदी से बाढ़ जैसे हालात! सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- पानी तेजी से आगे बढ़ रहा….

by | Aug 19, 2025 | दिल्ली/NCR

Yamuna River Flood: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने दिल्ली सरकार को अलर्ट मोड में डाल दिया है। हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोले जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह यमुना का जलस्तर 206 मीटर को टच कर गया था, जो खतरे के निशान (255.33) से ऊपर है।

सीएम ने स्थानीय लोगों से की मुलाकात

हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद मंगलवार को ग्राउंड जीरो पर स्थिति का मुआयना करने पहुंची। इस दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों से बात कर उनका हाल जाना।

यमुना बाजार में आवासीय क्षेत्र में यमुना का पानी घुसने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वहां पहुंची। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। सुबह जलस्तर 206 मीटर के करीब था, लेकिन अभी तक यह इस स्तर को पार नहीं कर पाया है। एक-दो दिन में पानी कम हो जाएगा। हम भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं। दिल्ली में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा

सीएम ने मंगलवार (19 अगस्त) को कहा, ”सुबह पानी का लेवल 206 को टच होने वाला था। इसलिए यहां तक पानी आया है, लेकिन इससे आगे नहीं आया ये अच्छी बात है। मैंने कंट्रोल रूम में चेक किया है, पानी तेजी से आ रहा है और आगे बढ़ रहा है। पानी सिर्फ निचले इलाकों में आया है। यहां लोग बसे हैं। हमने इन्हें निवेदन किया था कि सुरक्षित जगह चले जाएं। मैंने खुद माहौल देखा है। ये पानी आज कल में उतर जाएगा। हमने पानी, खाने और मेडिकल की व्यवस्था की है। सोलर लाइट दे रहे हैं।”

ये भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा बाढ़ संकट! हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई यमुना की रफ्तार, हजारों बीघा जमीन डूबी