होम = State = दिल्ली/NCR = AAP नेता के घर ED की रेड, संजय सिंह ने कहा- PM की फर्जी डिग्री से ध्यान हटाने के लिए छापेमारी की

AAP नेता के घर ED की रेड, संजय सिंह ने कहा- PM की फर्जी डिग्री से ध्यान हटाने के लिए छापेमारी की

by | Aug 26, 2025 | दिल्ली/NCR

Saurabh Bharadwaj ED Raid : आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन के मामले में ईडी ने रेड मारी है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन इस मामले में जांच के दायरे में हैं। इसको लेकर ED ने अपनी ECIR दर्ज की थी। ईडी की रेड के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है और इसे झूठा और निराधार बताया है।

PM की फर्जी डिग्री से ध्यान हटाने के लिए छापेमारी की

ईडी (ED) की छापेमारी पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “… सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मामला झूठा और निराधार है। जिस समय ईडी ने मामला दर्ज किया था, उस समय वह मंत्री भी नहीं थे… आप नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करना और उन्हें जेल में डालना मोदी सरकार की नीति है। यह सभी आप नेताओं को एक-एक करके परेशान करने और जेल में डालने के लिए किया जा रहा है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री से ध्यान हटाने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री पर चर्चा होने से रोकने के लिए ईडी ने छापेमारी की है।”

पढ़े पूरा मामला क्या है  ?

ये अस्पताल निर्माण घोटाला करीब 5,590 करोड़ का है। साल 2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पतालों के निर्माण के लिए ₹5,590 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी। 6 महीने में ICU अस्पताल बनना था, लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा रहा। इनमें से कई प्रोजेक्ट्स में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।

  • प्रोजेक्ट्स को 6 महीने में पूरा करना था, लेकिन 3 साल बाद भी अधिकांश काम अधूरा।
  • 800 करोड़ खर्च होने के बावजूद केवल 50% काम पूरा हुआ।
  • LNJP अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो गई, बिना किसी ठोस प्रगति के।
  • कई स्थानों पर बिना मंजूरी के निर्माण कार्य शुरू किए गए और ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
  • हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) 2016 से लंबित है, जिसे जानबूझकर टालने का आरोप है।

ये भी पढ़े : Heavy Rain Alert : लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त, अलर्ट जारी, इन राज्यों में स्कूल बंद