Delhi NCR: 26 जुलाई 2025 को दिल्ली‑एनसीआर क्षेत्र का मौसम ज्यादातर बदलते हालातों वाला रहेगा। सुबह शुरुआती घंटे में मौसम मौस्टली सनी यानी ज्यादातर धूप से भरा होगा, तापमान लगभग 31 °C रहेगा। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता जाएगा वैसे ही धूप और बादल के बीच बदलाव देखने को मिल सकता हैं, तापमान दोपहर तक 32 °C तक पहुंच सकता हैं।
तापमान और मौसम की बदलती चाल
आज दिल्ली- एनसीआर में दोपहर तक बिजली-गरज के साथ तूफानी बादल हो सकते हैं। सुबह 11 बजे और दोपहर 12 बजे को तापमान लगभग 33 °C हो सकता हैं। दोपहर 1–2 बजे के बीच बादलों के साथ तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, वही शाम में मौसम में थोड़ी नमी महसूस होगी।
उमस से बचाव और सावधानियां
उमस का असर आम लोगो पर देखा जा सकता हैं। दफ्तर जाने वाले लोग, बुजुर्ग और बच्चों तो खासकर सावधानी अपनाने की जरुरत हैं। दिन के समय में तापमान बढ़ सकता है, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और धूप से बचें। दोपहर से लेकर रात तक बिजली-गरज की संभव है,इसलिए छाता या रेनक्लॉथ न भूलें। शाम से रात तक अधिकतर समय बादल छाए रहने से उमस बनी रहेगी इसलिए हल्के,सांस लेने योग्य कपड़े पहनें।
ये भी पढ़े: माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी: CEO सत्या नडेला ने कर्मचारियों को भेजा मेमो, कहीं ये बातें
दिन में धुप, शाम में बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर के मौसम में धूप‑बादल‑बारिश का एक मिश्रित दृश्य देखने को मिलेगा। सुबह धूप, दोपहर बारिश व तूफानी बादल, और रात को बादलों के बीच बारिश होने की संभावना हैं। तापमान 31 °C से बढ़कर दोपहर में 35 °C तक हो सकता है और रात में तापमान में कुछ कमी आ सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बाहर निकलते समय सुरक्षा, पानी, और मौसम की जानकारी पर नजर रखें।

