होम = State = दिल्ली/NCR = दिल्ली : लक्ष्मीबाई कॉलेज में बुजुर्गों के महत्व पर चर्चा, गेस्ट ऑफ ऑनर बने न्यूज इंडिया के एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी 

दिल्ली : लक्ष्मीबाई कॉलेज में बुजुर्गों के महत्व पर चर्चा, गेस्ट ऑफ ऑनर बने न्यूज इंडिया के एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी 

by | Sep 24, 2025 | दिल्ली/NCR

National seminar on Elderly care : आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज लक्ष्मीबाई में National seminar on Elderly care का आयोजन चल रहा है। ये सेमीनार दो दिन चलेगा जिसकी शुरुआत आज से हुई। आयोजन में एक किताब ‘old is gold’ का लोकार्पण भी किया गया। गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर News India 24×7 चैनल के एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी जी ने शिरकत की।

कार्यक्रम में बीजेपी नेता श्याम जाजू , प्रोफेसर बलराम पांडे, रश्मि सिंह (सेकेट्री WCD), सुरेश जैन (भारत विकास परिषद), पूजनीय मिथिलेश महाराज जी, प्रोफेसर अरविंद जोशी जी, विष्णु चटर्जी जी, Prof. Lata Sharma Principal (Acting) Patron, Convener Dr. Sunil kr. Mishra, Co-convener Dr. Aditi Narayani भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में News India 24×7 के एडिटर इन चीफ को मूमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस बढ़ावा दे रहा है।

बुजुर्गों के महत्व पर चर्चा

कार्यक्रम में बुजुर्गो का ध्यान रखने की बात कही गई। बुजुर्गों को रिटायरमेंट के बाद कोई उद्देश्य होना चाहिए, अगर वो अकेले रह रहे है। कार्यक्रम में माता-पिता के महत्व के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि बच्चे अपने माता-पिता की केयर और सम्मान करें । इसको देखते हुए सरकार अब हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रही है, जहां पर आप कॉल भी कर सकते है। बुजुर्गों का अकेलापन दूर करने के लिए सबको प्रयास करने की जरूरत है। रश्मि सिंह ने कहा कि सरकार और समाज मिलकर एक ऐसा परिवेश बनाए जिससे बुजुर्गों को अकेलेपन महसूस ना हो। सुरेश जैन का कहना है कि समाज के लोगों से हाल-चाल पूछना ही काफी है, इसके लिए कोई बहुत बड़ा कानून बनने की जरूरत नहीं है, क्योकि ये सब संस्कार के अंदर आता है। भारत विकास परिषद सेवा, संस्कार और महिलाओं का सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देता है और विकसित भारत की यही कुंजी है।

बुजुर्गों की देखभाल पर समाज और सरकार को मिलकर करना होगा प्रयास

मिथलेश महाराज जी का बयान महारानी लक्ष्मीबाई ने सबके ऊपर उपकार किया। लक्ष्मीबाई को ‘बलिदानी लक्ष्मीबाई’ कहा जाना चाहिए। समाज में अब वरिष्ठ नागरिकों की संरक्षक करने की बात उठने लगी है। जिसे हम वरिष्ठ नागरिक कहते है अगर हम उन्हें शेल्टर देने की बात करते है तो ये शर्म की बात है। प्रोफेसर अरविंद जोशी का कहना है जो भी 60 साल या ऊपर के लोगो की चर्चा कर रहे है उनके साथ आज भेदभाव किया जाता है। आज विज्ञान ने बहुत प्रगति कर ली है। अच्छे परिवेशन में लोग रह रहें है। बीजेपी नेता श्याम जाजू ने कहा आजकल समाज में माता को रखने के लिए दो बेटे 15-15 दिन बांट लेते है और एक दिन माता को व्रत करना पड़ता है। बुजुर्गों को भी थोड़ा समय के साथ बदला पड़ेगा। बुजुर्गों की समस्या का हल निकलना चाहिए।

न्यूज इंडिया के एडिटर-इन-चीफ अरविंद चतुर्वेदी ने बच्चों को व्यावहारिक घटनाओं के माध्यम से बुजुर्गों का ध्यान रखने का संदेश दिया।अरविंद जी ने बताया कि हमारे बुजुर्गों का मन बच्चों की तरह होता है। हमें अपने बुजुर्गों की बात सुननी चाहिए। चाहे टोली बनाकर इस पर काम करे। कभी उनकी सुन ले कभी अपनी सुना लो ये करके आपको भी अच्छा लगेगा।  बुजुर्गों की छाया में आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। और इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सुनील जी का आभार भी व्यक्त किया। वही कार्यक्रम में विष्णु चटर्जी जी ने बुजुर्गों की महत्वता के बारे में बताया।