होम = State = दिल्ली/NCR = दरियागंज में एक बिल्डिंग के गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत

दरियागंज में एक बिल्डिंग के गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत

by | Aug 20, 2025 | दिल्ली/NCR

Building collapse :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार को एक बिल्डिंग के गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही डीडीएमए और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

बता दें कि बिल्डिंग गिरने की ये घटना दरियागंज इलाके की है। पुलिस ने बताया कि दरियागंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की मौत

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सूचना मिलते ही राहत और बचाव का काम शुरू किया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के शवों को मलबे से निकाला गया। इनकी पहचान जुबैर, गुलसागर, तौफीक के तौर पर हुई है। शवों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही डीडीएमए सहित नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि डीडीएमए सहित नगर निगम के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। तथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कब हुआ हादसा

दरअसल, ये घटना मध्य दिल्ली के दरियागंज स्थित सद्भावना पार्क के पास की है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को एक इमारत के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

ये भी पढ़े : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा : डिवाइडर से टकराई हल्द्वानी से आ रही बस, कई सवारी घायल…