होम = खेल = क्रिकेट = IPL 2026: RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरे साल फाइनल में बनाई जगह

IPL 2026: RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरे साल फाइनल में बनाई जगह

RCB vs GT Match: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने जीटी को 92 रन से हराकर लगातार दूसरे साल फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में GT की पूरी टीम 162 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने एक बार फिर खिताबी मुकाबले में दमदार एंट्री कर ली। मैच में आरसीबी की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने 93 रनों की पारी खेली जबकि जीटी की ओर से राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 68 रन बनाए।

लगातार दूसरे फाइनल में पहुंची RCB

इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरे साल IPL फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने पूरे मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दबदबा बनाए रखा। RCB के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही गुजरात के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा, जिसका असर यह हुआ कि GT कभी भी मैच में वापसी करती नजर नहीं आई। अब बेंगलुरु की नजरें लंबे समय से इंतजार कर रही ट्रॉफी जीतने पर टिकी होंगी।

सुदर्शन ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

साईं सुदर्शन इस मुकाबले में 9 गेंदों पर 14 रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए, जो दो बार हिट विकेट आउट हुए हैं। इससे पहले भी वह साल 2022 में एमआई के खिलाफ 14 रन पर इसी तरह आउट हुए थे। खास बात यह भी रही कि IPL नॉकआउट या प्लेऑफ मुकाबलों में हिट विकेट आउट होने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले 2025 में GT के लिए खेलते हुए कुसल मेंडिस भी इस तरह अपना विकेट गंवा चुके हैं।

5वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची

RCB अपने 5वें फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में RCB उपविजेता रही थी, जबकि 2025 में खिताब जीतने में सफल हुई थी।