होम = खेल = क्रिकेट = डेवाल्ड ब्रेविस का तूफान… 41 गेंदों में शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया, रचा इतिहास

डेवाल्ड ब्रेविस का तूफान… 41 गेंदों में शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया, रचा इतिहास

Australia vs South africa : साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ( Devald Brevis) ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्ले से ऐसा तूफान मचाया, जिसे देखकर विपक्षी टीम के गेंदबाज पसीना-पसीना हो गए. इस धमाकेदार पारी के तहत ब्रेविस ने महज 41 गेंदों में शतक जड़ा, और साउथ अफ्रीका को 7 विकेट पर 218 रन तक पहुँचाया.

बेबी डिविलियर्स ने रचा इतिहास

ब्रेविस जिन्हें क्रिकेट जगत ‘बेबी डिविलियर्स’ के नाम से जानता है, ने 56 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाकर नई उपलब्धि हासिल की. उनकी पारी में 12 चौके और 8 छक्के शामिल थे, जो दर्शकों के दिलों में बस गए. इस पारी के साथ ही ब्रेविस ने साउथ अफ्रीका के टी20 इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम था, जिन्होंने 2015 में जोहानिसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

इसके अलावा, ब्रेविस का यह स्कोर अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन चुका है. उन्होंने भारत के ऋतुराज गायकवाड़ का 2023 में गुवाहाटी में बना नाबाद 123 रन का रिकॉर्ड भी तोड़ा. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया में अब तक के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर भी अपने नाम कर लिया.

  • 125 डेवाल्ड ब्रेविस – बनाम ऑस्ट्रेलिया, डार्विन 2025
  • 124 शेन वॉटसन – बनाम भारत, सिडनी 2016
  • 120 ग्लेन मैक्सवेल – बनाम वेस्टइंडीज, एडिलेड

ये भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में अभी चलते रहेंगे पुराने वाहन, दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

ब्रेविस की इस विस्फोटक पारी ने डार्विन में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और क्रिकेट जगत को यह याद दिला दिया कि साउथ अफ्रीका के पास अगली पीढ़ी का सुपरस्टार तैयार है, जो आने वाले समय में क्रिकेट की दुनिया में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकता है.