होम = खेल = क्रिकेट = IND vs WI Test squad: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, करुण बाहर, किसको मिली उपकप्तानी की कमान

IND vs WI Test squad: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, करुण बाहर, किसको मिली उपकप्तानी की कमान

IND vs WI Test squad: भारत-वेस्टइंडीज के बीच खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की अगुआई में उतरेगी, जबकि रवींद्र जडेजा उपकप्तान होंगे। टीम में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते है।

इस सीरीज में भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो अक्टूबर को दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के बाद पहली बार भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलने उतरेगी।

पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल वेस्टइंडीज के खिलाफ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। पंत चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं,जिसके कारण उन्हें इस सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। इंग्लैंड दौरे पर उपकप्तान रहे पंत की जगह अब उपकप्तानी की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को सौंपी गई है। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पंत टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में टीम प्रबंधन ने एक बार फिर जुरेल पर भरोसा जताया है, जिन्होंने इंग्लैंड दौरे पर भी पंत की अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग की थी। विकेट के पीछे जुरेल टीम की पहली पसंद होंगे, जबकि बैकअप के रूप में एन.जगदीशन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है…

शुभमन गिल (कप्तान),

यशस्वी जायसवाल,

केएल राहुल,

साई सुदर्शन,

देवदत्त पडिक्कल,

ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),

रवींद्र जडेजा (उपकप्तान),

वाशिंगटन सुंदर,

जसप्रीत बुमराह,

अक्षर पटेल,

नीतीश कुमार रेड्डी,

एन जगीदशन (विकेटकीपकर),

मोहम्मद सिराज,

प्रसिद्ध कृष्णा,

कुलदीप यादव।