होम = अध्यात्म = Ganesh Chaturthi 2025: आज कितने बजे निकलेगा चांद, लेकिन गलती से भी ना दिख जाए..

Ganesh Chaturthi 2025: आज कितने बजे निकलेगा चांद, लेकिन गलती से भी ना दिख जाए..

Ganesh Chaturthi : हिंदू धर्म के अनुसार, कलंक चौथ या कलंक चतुर्थी (Kalank Chauth 2025) का विशेष महत्त्व माना जाता है। इसे पत्थर चौथ के नाम से भी जाना जाता है। जैसे की इसके नाम में ही आप समझ गए होंगे “कलंक” से यहां ये मतलब है कि इस दिन चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा देखने से व्यक्ति पर झूठे आरोप लगते हैं। कोई गलती न होने पर भी व्यक्ति को गलत आरोप झेलने पड़ते है।

जानिए आज चांद कब दिखेगा, चांद के दर्शन कब से कब तक नहीं करने हैं और अगर चांद दिख जाए तो क्या करना है।

गणेश चतुर्थी पर चांद कब निकलेगा 2025

गणेश चतुर्थी पर चंद्रोदय समय 09:28 बजे का है और चंद्रास्त समय 08:57 का है।

गणेश चतुर्थी पर वर्जित चन्द्रदर्शन समय 2025

गणेश चतुर्थी पर वर्जित चंद्र दर्शन समय 09:28 से 08:57 तक रहेगा।

गणेश चतुर्थी पर अगर गलती से चांद दिख जाए तो क्या करें

गणेश चतुर्थी पर अगर गलती से चांद दिख जाए तो मिथ्या दोष से बचाव के लिये निम्नलिखित मन्त्र का जाप करना चाहिये –

सिंहः प्रसेनमवधीत्सिंहो जाम्बवता हतः।

सुकुमारक मारोदीस्तव ह्येष स्यमन्तकः॥

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।