होम = Cover Story Top = मुंबई में 2 ऑटो ड्राइवरों का चालान भरकर पंजाबी सिंगर करण औजला ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ

मुंबई में 2 ऑटो ड्राइवरों का चालान भरकर पंजाबी सिंगर करण औजला ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ

by | Mar 3, 2026 | Cover Story Top, Others

Karan Aujla pays off auto drivers’ pending fines: पंजाबी सिंगर करण औजला एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनके चर्चा में आने की वजह कोई कॉन्सर्ट या किसी स्टेज पर उनका नया गाना नहीं बल्कि उनका एक बेहद साधा सा दिल छू लेने वाला काम है। मुंबई में ऑटो से सफर के दौरान उन्हें पता चला कि ऑटो ड्राइवरों पर चालान पेंडिंग है। इसके बाद उन्होंने बिना किसी झिझक के उनका चालान भर दिया।

कुल 22 हजार रुपए का चालान भरा

वायरल वीडियो के मुताबिक, सफर के दौरान करण औजला को पता चला कि ऑटो ड्राइवर पर ट्रैफिक चालान के ₹17,000 बकाया हैं। बिना किसी हिचकिचाहट के उन्होंने वहीं पर पूरी रकम चुका दी। यह देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए और कुछ ने इस पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद एक और ऑटो ड्राइवर उनके पास आया और अपनी परेशानी बताते हुए थोड़ी मदद मांगी। करण औजला ने उसे भी निराश नहीं किया और ₹5,000 की मदद कर दी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे, लेकिन करन बिना किसी दिखावे के शांति से वहां से निकल गए।

ये भी पढ़ें: मुंबई में इस कंपनी के MD ने पहनी 600 स्टाफ की तस्वीर वाली जैकेट; सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो