होम = Others = Bihar Election 2025 : राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे लालू यादव, IRCTC और लैंड फॉर जॉब केस में चार्जशीट पर जल्द फैसला

Bihar Election 2025 : राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे लालू यादव, IRCTC और लैंड फॉर जॉब केस में चार्जशीट पर जल्द फैसला

by | Oct 13, 2025 | Others

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण की विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है, दूसरे चरण की सीटों के लिए भी आज से नामांकन शुरू हो रहा है।

वहीं, विपक्षी महागठबंधन की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव और उनका परिवार कानूनी पचड़े में उलझा हुआ है। लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के लिए आज का दिन बड़ा माना जा रहा है।

लैंड फॉर जॉब घोटाला मामला

लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे। इस मामले की सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने कर रहे हैं। अदालत आज इस केस में आरोप तय करने को लेकर फैसला सुनाएगी।

आईआरसीटीसी घोटाला केस

लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों पर रांची और पुरी स्थित बीएनआर होटलों के टेंडर में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इनके खिलाफ IPC की धाराओं 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया गया है।

महागठबंधन के लिए अहम दिन

बिहार में विपक्षी महागठबंधन के नजरिए से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आरजेडी ने कांग्रेस को 52 सीटों का प्रस्ताव दिया था, जबकि कांग्रेस 60 सीटों की मांग पर अड़ी रही। इस ऑफर के बाद दोनों दलों के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ गया और बिहार कांग्रेस के नेताओं ने सीट बंटवारे पर बातचीत रोक दी थी।

महागठबंधन को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक आज

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है, जिसे महागठबंधन की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। संयोग से, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के सिलसिले में दिल्ली में मौजूद हैं। लालू यादव और तेजस्वी यादव इस दौरान मीसा भारती के पंडारा रोड स्थित आवास पर ठहरे हुए हैं।

ये भी पढ़े : Stock market Today : बाजार में गिरावट का भूचाल! सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम

Tags :