होम = व्यापार = Stock market Today : बाजार में गिरावट का भूचाल! सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम

Stock market Today : बाजार में गिरावट का भूचाल! सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम

by | Oct 13, 2025 | व्यापार

Stock market : शेयर बाजार ने आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। सोमवार को, हफ्ते के पहले दिन BSE सेंसेक्स 289.74 अंकों (0.35%) की गिरावट के साथ 82,211.08 अंकों पर खुला।

इसी के साथ, NSE का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 92.85 अंक (0.37%) के नुकसान के साथ 25,192.50 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स में 1,293.65 अंकों (1.59 प्रतिशत) और NSE निफ्टी में 391.1 अंकों (1.57 प्रतिशत) की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

 7 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में दिखे

सोमवार को सुबह 09.17 बजे सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे।

इसी के साथ, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 11 कंपनी के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.52 प्रतिशत की बढ़त और BEL के शेयर सबसे ज्यादा 1.08 % की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दिए।