Jhanvi Kapoor : बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस Jhanvi Kapoor इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट की जाती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज़ जमकर वायरल होते हैं। लेकिन आम लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर शिखर पहाड़िया कौन हैं और वे किस बैकग्राउंड से आते हैं?
कौन हैं शिखर पहाड़िया?
शिखर पहाड़िया एक पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके नाना सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वहीं, उनके पिता संजय पहाड़िया सफल उद्यमी (Entrepreneur) हैं।
शिखर ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और संस्कृति स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई जारी रखी। दिलचस्प बात यह है कि शिखर और जाह्नवी बचपन से ही अच्छे दोस्त रहे हैं।
पोलो और घुड़सवारी का शौक
शिखर पहाड़िया को बचपन से ही घोड़ों और पोलो खेल का शौक है। वह रॉयल जयपुर पोलो स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं और साल 2013 में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिप्रेजेंट भी कर चुके हैं। इसके अलावा वे एक ट्रेंड हॉर्स राइडर भी हैं।

Shikhar Pahariya
बिजनेस और करियर
सिर्फ 13 साल की उम्र में शिखर ने बिजनेस की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने अपनी खुद की कंसल्टिंग फर्म शुरू की, जो पालतू जानवरों के नए मालिकों को गाइड करती थी। इसके अलावा उन्होंने लंदन की वधावन ग्लोबल कैपिटल में बतौर इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट काम भी किया।
नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर पहाड़िया की कुल नेटवर्थ लगभग 84 करोड़ रुपये आंकी जाती है। उनके पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर जैसी लग्जरी कार शामिल है। इसके अलावा वे रियल एस्टेट में भी बड़े पैमाने पर निवेश कर चुके हैं।

Shikhar Pahariya
ये भी पढ़े : सलमान खान और परिवार के साथ सोनाक्षी-जहीर भी बने विसर्जन के रंगीन जश्न का हिस्सा
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय
शिखर पहाड़िया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3.3 लाख फॉलोअर्स हैं। उनकी लाइफस्टाइल और जाह्नवी कपूर संग उनकी तस्वीरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

