होम = मनोरंजन = सलमान खान और परिवार के साथ सोनाक्षी-जहीर भी बने विसर्जन के रंगीन जश्न का हिस्सा

सलमान खान और परिवार के साथ सोनाक्षी-जहीर भी बने विसर्जन के रंगीन जश्न का हिस्सा

by | Aug 29, 2025 | मनोरंजन

Ganesh Puja 2025 : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान हर साल अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना करती हैं। इस बार भी उनके घर पर बप्पा विराजे। अब आज अर्पिता ने विघ्नहर्ता का विसर्जन किया जिसमें पूरा खान परिवार शामिल हुआ। इस दौरान सलमान खान भी ढोल-नगाड़ों पर जमकर नाचे। वहीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पति जहीर इकबाल के साथ गणपति विसर्जन का हिस्सा बनीं।

सोनाक्षी-जहीर भी बने जश्न का हिस्सा

गणपति विसर्जन के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी मौजूद रहे। सोनाक्षी ने व्हाइट सूट और गजरा पहनकर देसी लुक दिखाया, जबकि जहीर ग्रीन शेरवानी में बेहद आकर्षक नजर आए। दोनों ने सलमान खान और परिवार के साथ ढोल-नगाड़ों की ताल पर झूमते हुए उत्सव का आनंद लिया।

खान परिवार की भक्ति

सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी अपनी बेटी को गोद में लेकर उत्सव में शामिल हुए। वहीं, अरबाज खान के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे निर्वाण भी भक्ति में लीन दिखे। पूरा खान परिवार मिलकर बप्पा की आराधना और विसर्जन में शामिल हुआ।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गणेश पूजन का वीडियो

सलमान खान ने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणेश पूजन का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सलमान बहन अर्पिता के घर विराजित गणेश भगवान की आरती करते नजर आए। पूरा खान परिवार इस अवसर पर भक्ति में लीन दिखा।

ये भी पढ़े : फेक एटीट्यूड और विवादित बयान, 4 दिन में तान्या मित्तल बनीं दर्शकों की नापसंद

सलमान खान और उनके परिवार ने इस बार गणेश विसर्जन को न केवल भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया, बल्कि ढोल-नगाड़ों और डांस के जरिए इसे और भी रंगीन बना दिया। सोशल मीडिया पर फैंस ने भी इस जश्न की झलक देखकर उत्साह जताया।