होम = Others = Salman Tyagi suicide : गैंगस्टर सलमान त्यागी ने तिहाड़ की मंडोली जेल में की आत्महत्या, कैदियों में हड़कंप

Salman Tyagi suicide : गैंगस्टर सलमान त्यागी ने तिहाड़ की मंडोली जेल में की आत्महत्या, कैदियों में हड़कंप

by | Aug 16, 2025 | Others

Salman Tyagi suicide : दिल्ली की मंडोली जेल नंबर-15 में बंद कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी ने आत्महत्या कर ली है। शनिवार सुबह जेल प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि त्यागी पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) समेत हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज थे। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। जेल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

कैसे और कब की घटना

सलमान त्यागी लंबे समय से दिल्ली के अपराध जगत का चर्चित नाम रहा है। वह हत्या, रंगदारी और अवैध हथियारों से जुड़े कई अपराधों में शामिल रहा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसने जेल में रहते हुए भी अपराध की साजिशें रचीं। सुभाष नगर इलाके में दो सगे भाइयों पर गोलियां चलवाने की वारदात का मास्टरमाइंड भी सलमान को ही माना जाता है। आरोप है कि उसने जेल से ही अपने शूटरों को निर्देश दिए थे, जिन्होंने बाहर जाकर हमला किया। इस घटना के बाद जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे थे। सूत्रों के अनुसार, सलमान त्यागी का रिश्ता कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी जुड़ा हुआ था। वह लंबे समय से लॉरेंस ग्रुप के संपर्क में था और उसके लिए कई काम कर चुका था।

अंदर से बाहर के लोगों की कार्रवाई हत्या

बताया जाता है कि हाल ही में जेल प्रशासन ने उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया था, जिसके जरिए वह बाहर बैठे गुर्गों से संपर्क में रहता था। इस आत्महत्या ने दिल्ली जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल के भीतर बंद कैदी द्वारा अपराध की साजिश रचना और अब आत्महत्या कर लेना, प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। जांच से यह साफ होगा कि सलमान ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।

ये भी पढ़े : Noida Police Encounter : नोएडा पुलिस मुठभेड़ में पगला हुआ लंगड़ा, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को बनाता था निशाना

Tags : Delhi News