होम = Others = दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, फरीदाबाद बना भूकंप का केंद्र

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, फरीदाबाद बना भूकंप का केंद्र

by | Jul 22, 2025 | Others

Earthquake in Delhi NCR and Faridabad: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में लोगों ने अचानक धरती को हिलते हुए महसूस किया। यह हल्के भूकंप के झटके थे, जो कुछ ही सेकंड्स तक रहे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.2 मैग्नीट्यूड रिकॉर्ड की गई। जानिए इसकी पूरी अपडेट:

फरीदाबाद रहा भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में था, जिसकी गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे मापी गई। इसका समानांतर रेखा 28.29° N और देशांतर 72.21° E रिकॉर्ड किया गया। झटकों की गंभीरता हल्की थी, इसलिए किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर अब तक सामने नहीं आई है।

लोगों में दिखी हल्की दहशत

सुबह-सुबह धरती डोलने से कुछ जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भूकंप को लेकर पोस्ट और मैसेज शेयर किए। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बुरा असर या नुकसान नहीं हुआ।

जम्मू-कश्मीर में भी आए थे झटके

दिल्ली-एनसीआर से एक दिन पहले, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। घटनाएं लगातार बताई जा रही हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि किसी को भारी नुकसान नहीं हुआ।

क्यों आते हैं बार-बार भूकंप?

भूकंप पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट्स के हिलने से आता है। दिल्ली-एनसीआर ऐसा क्षेत्र है जो भूकंपीय जोन 4 में आता है, यानी यहां भूकंप आने की आशंका हमेशा बनी रहती है।

क्या करें और क्या न करें

भूकंप के समय घबराएं नहीं। किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे घुस जाए। लिफ्ट का इस्तेमाल न करें और खुली जगह पर जाना बेहतर होता है। फरीदाबाद को केंद्र बनाकर आया यह भूकंप भले ही हल्का रहा हो, लेकिन यह हमें सतर्क रहने की एक और चेतावनी है।

ये भी पढ़े- 70 साल बाद जमीन का अधिकार : पूर्वी पाकिस्तान से आए लोगों को योगी सरकार का तोहफा