होम = News Featured = हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आया पहला रिएक्शन, कहा- ‘यह पूरी तरह अप्रत्याशित था’

हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आया पहला रिएक्शन, कहा- ‘यह पूरी तरह अप्रत्याशित था’

by | Apr 26, 2026 | News Featured

Trump Press Conference News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद मीडिया से पहली बार बातचीत करते हुए इसे “पूरी तरह अप्रत्याशित” बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि हमलावर की हिंसा देश के संविधान पर सीधा हमला थी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि हमले में एक अधिकारी घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उसकी जान बच गई और अब उसकी हालत स्थिर है।

‘मेलानिया समझ गई थी कि यह गोलीबारी है’

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे बताया कि जब गोली चलने की आवाज आई, तो शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई ट्रे गिर गई है, क्योंकि आवाज दूर से आ रही थी। लेकिन Melania Trump ने तुरंत समझ लिया था कि यह गोलीबारी है। ट्रंप के मुताबिक, “मुझे लगता है कि उन्हें उसी वक्त पता चल गया था कि क्या हुआ है।” उन्होंने याद करते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने उनसे तुरंत कहा था, “यह अच्छी आवाज नहीं है।”

‘हमलावर काफी खतरनाक नजर आ रहा था’

मामले को लेकर ट्रंप ने यह भी कहा कि हमलावर का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उनके मुताबिक वह व्यक्ति “काफी खतरनाक नजर आ रहा था।” राष्ट्रपति ने दोहराया कि वे रात्रिभोज जारी रखना चाहते थे और कहा, “मैंने रुकने के लिए जी-जान से कोशिश की।” इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा था कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां रात्रिभोज को समाप्त करना चाहती थीं।