होम = देश = मिठास में ज़हर! त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की अलग-अलग जगह ताबड़तोड़ छापेमारी

मिठास में ज़हर! त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की अलग-अलग जगह ताबड़तोड़ छापेमारी

by | Oct 17, 2025 | देश

Raids on ‘poisonous’ sweets : दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, देशभर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और जहरीली खाद्य सामग्री के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। दिल्ली, गोरखपुर, गाजियाबाद, चंदौली, बागेश्वर, अलवर, मुजफ्फरनगर और अन्य शहरों में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में खतरनाक मिठाइयाँ और खाद्य सामग्री बरामद की गईं।

गोरखपुर

शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने गोरखपुर में प्राइवेट बस स्टॉप पर छापेमारी की। छापेमारी में उन्होंने 500 किलो संदिग्ध खजूर और 15 क्विंटल मिलावटी मिठाई और नमकीन जब्त की है। अब यह सामान दिल्ली से गोरखपुर लाया जा रहा था।

बता दें कि जो खजूर के डिब्बों जब्त किए गए है उनपर FSSAI नंबर और मैन्युफैक्चरिंग डेट भी नहीं थी, जो स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक थे। इन सामग्रियों को नष्ट कर दिया गया है और नमूनों को जांच के लिए भेजा गया।

चंदौली

चंदौली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी मावा पकड़ा, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। बागेश्वर में भी दूध, मावा, बेशन और मिठाइयों के 15 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें कई में मिलावट पाई गई है। अलवर में सॉस और पल्प की एक बड़ी खेप को जब्त किया गया, जिसमें सड़ी हुई सामग्री और कीड़े पाए गए।

दिल्ली के रघुबीर नगर

दिल्ली के रघुबीर नगर में भी फूड विभाग ने छापेमारी करते हुए मिलावटी मिठाइयों के गोदाम पर कार्रवाई की, जहां लगभग 2500 किलो मिलावटी कलाकंद और मिल्क केक बरामद किए गए थे। यह मिठाइयाँ त्योहारों के लिए तैयार की जा रही थीं, लेकिन प्रशासन ने समय रहते इन्हें जब्त कर लिया।

मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद

मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग ने अब तक 66 खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए हैं और 13 क्विंटल नकली खाद्य सामग्री जब्त की है। गाजियाबाद में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजारों में चल रही मिलावटखोरी पर पैनी नजर रखी और लगातार कार्रवाई की है।

इस कड़ी कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है। यह कदम मिलावटखोरों की गतिविधियों को रोकने और जनता को सुरक्षित, शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

Tags :