होम = देश = Karur stampede : कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद, हर परिवार को मिला ₹2.5 लाख

Karur stampede : कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद, हर परिवार को मिला ₹2.5 लाख

by | Oct 1, 2025 | देश

41 परिवारों को मिला सहयोग, कांग्रेस नेताओं ने घटनास्थल का किया दौरा और जताया संवेदनाएं

Karur stampede : तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए कांग्रेस पार्टी ने राहत और सहयोग का हाथ बढ़ाया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कुल ₹1.02 करोड़ से अधिक की सहायता राशि वितरित की, जिसके तहत हर पीड़ित परिवार को ₹2.5 लाख की आर्थिक मदद दी गई।

कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में सहायता राशि वितरित

यह मदद पीड़ित परिवारों को कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, करूर सांसद ज्योतिमणि, तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर और कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में सौंपी गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई और सीएलपी नेता राजेश कुमार भी मौजूद थे।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का दौरा

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। महासचिव वेणुगोपाल ने कहा –
“यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि करूर के पीड़ित परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी की एकजुटता और करुणा का प्रतीक है।”

राहुल गांधी ने भी जताई संवेदना

करूर हादसे पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना जताई। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और टीवीके प्रमुख विजय से टेलीफोन पर बातचीत कर सहयोग और शोक संवेदना व्यक्त की।  कांग्रेस की यह पहल न केवल राहत पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि पीड़ितों के प्रति संवेदना और एकजुटता का संदेश भी देती है।

ये भी पढ़े : एशिया कप 2025 फाइनल विवाद : ACC अध्यक्ष नकवी ने BCCI से मांगी माफी, ट्रॉफी देने से किया इनकार