होम = देश = Farmers Day 2025: खेत से करोड़ों तक का सफर, जानिए भारत की सबसे अमीर किसान की प्रेरक कहानी

Farmers Day 2025: खेत से करोड़ों तक का सफर, जानिए भारत की सबसे अमीर किसान की प्रेरक कहानी

by | Dec 23, 2025 | देश

Farmers Day 2025: खेत से करोड़ों तक का सफर, जानिए भारत की सबसे अमीर किसान की प्रेरक कहानीभारत में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस (Farmers Day) मनाया जाता है। यह दिन देश की कृषि रीढ़ किसानों के योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इसी दिन भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री और किसानों के अधिकारों के प्रबल समर्थक चौधरी चरण सिंह की जयंती (Birth anniversary of Chaudhary Charan Singh) भी मनाई जाती है। उनके विचारों और नीतियों की विरासत को याद करते हुए यह दिन किसानों के सम्मान का प्रतीक बना। इसी खास मौके पर एक नाम चर्चा में है, जिसने खेती की पारंपरिक परिभाषा बदल दी है और यह साबित किया है कि कृषि नवाचार और उद्यमिता के साथ करोड़ों का साम्राज्य भी खड़ा कर सकती है।

कौन हैं भारत की सबसे अमीर किसान?

गुजरात के राजकोट की नितुबेन पटेल को भारत की सबसे अमीर किसान के रूप में पहचाना जाता है। आम धारणा के विपरीत, उन्होंने दिखाया कि खेती सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं बल्कि महिलाएं भी इसे नेतृत्व, तकनीक और सोच से नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं।

मेहनत का नतीजा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितुबेन पटेल की कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। पिछले वर्ष उन्हें Millionaire Farmer of India (MFOI) Awards में “भारत की सबसे अमीर किसान” का खिताब मिला। खास बात यह है कि वे यह सम्मान पाने वाली वह पहली महिला किसान हैं।

खेती की अनोखी तकनीक, जो बनाती है फर्क

नितुबेन अपनी सफलता का श्रेय दो खास कृषि तकनीकों को देती हैं-

• अमृत कृषि (नेक्टर फार्मिंग): यह एक टिकाऊ और प्राकृतिक खेती प्रणाली है, जिसमें रसायनों की जगह जैविक तरीकों से मिट्टी की सेहत और फसल की पैदावार बढ़ाई जाती है।
• मैजिकल (जादुई) मिट्टी: मिट्टी संवर्धन की उन्नत विधियों का इस्तेमाल कर भूमि की उर्वरता को लंबे समय तक बनाए रखने पर जोर दिया जाता है।

खेती से आगे भी कमाई के मजबूत स्रोत

नितुबेन केवल फसल उत्पादन तक सीमित नहीं हैं। वे ऑर्गेनिक सब्जियां और फल, डेयरी फार्मिंग, और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स के जरिए भी आय अर्जित करती हैं। उनके लोकप्रिय उत्पादों में सरसों का तेल, घी और खपली गेहूं शामिल हैं, जिन्हें वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेचती हैं।

खेती के साथ सामाजिक जिम्मेदारी

नितुबेन का Sajeevan Foundation एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां हेल्थ केयर, फूड आइटम्स और कृषि से जुड़े विशेष उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके साथ-साथ संस्था सामाजिक बदलाव पर भी काम करती है।

• प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए 10,000 सूती थैलियों का वितरण
• हर साल वृक्षारोपण अभियान
• 10,000 से अधिक किसानों को कीटनाशक-मुक्त जैविक खेती की ट्रेनिंग
• जनजातीय और छोटे किसानों को जैविक खेती से अधिक आय के तरीके सिखाना

किसानों के लिए प्रेरणा

किसान दिवस 2025 पर नितुबेन पटेल की कहानी यह संदेश देती है कि खेती सिर्फ आजीविका नहीं, बल्कि सही सोच, तकनीक और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ सफलता की मिसाल भी बन सकती है। उनका सफर लाखों किसानों खासतौर पर महिलाओं के लिए नई उम्मीद और दिशा दिखाता है।

ये भी पढ़े: हर सांस पर बढ़ता खतरा, दिल्ली-NCR में राहत की उम्मीदें धुंध में गुम, सारे दावे हुए फेल!

बंगाल