Kolkata Railway Station Fire : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार सुबह संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन परिसर में मौजूद एक दुकान से उठी आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सुबह करीब 7:21 बजे हुई, जिसके कारण सियालदा-बज लाइन पर लोकल ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई।
फायर ब्रिगेड को सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगभग सुबह 9:30 बजे तक पूरी तरह बुझा दी गई, जिसके बाद रूट को फिर से खोल दिया गया और ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
2 घंटे रुकी ट्रेनें
आग लगने के कारण रेलवे ने एहतियातन सभी लोकल ट्रेनों को रोक दिया था। करीब दो घंटे तक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और यातायात बहाल कर दिया गया है।
जानमाल का नुकसान नहीं
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग से स्टेशन परिसर में मौजूद कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े : ITR फाइलिंग की समय-सीमा 24 घंटे और बढ़ी, आज से आगे नहीं मिलेगा मौका

