होम = लाइफस्टाइल = तुलसी का पौधा घर में कहां लगाएं? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा और जगह

तुलसी का पौधा घर में कहां लगाएं? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा और जगह

Benefit of Tulsi Plant : भारतीय परंपरा और धार्मिक मान्यताओं में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि घर में तुलसी होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। हालांकि वास्तु शास्त्र में तुलसी लगाने के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। यदि तुलसी का पौधा गलत दिशा या अनुचित स्थान पर लगाया जाए तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है।

तुलसी लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण), पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना गया है। यह दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और शांति लाती हैं। खासकर पूर्व दिशा में तुलसी लगाना सबसे श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि यह दिशा सूर्य देव की है और तुलसी को सूरज की किरणें आसानी से मिलती हैं।

किन जगहों पर तुलसी लगाना है अशुभ

तुलसी का पौधा घर के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है और परिवार के लोगों को मानसिक तनाव, आर्थिक हानि और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुलसी रखने के नियम

  • तुलसी का पौधा हमेशा साफ-सुथरी जगह पर होना चाहिए।
  • रोज सुबह-शाम तुलसी को जल अर्पित करें और दीपक जलाएं।
  • तुलसी के पास गंदगी या कचरा बिल्कुल न रखें, इससे शुभ फल नहीं मिलता।
  • तुलसी को कभी भी रविवार और अमावस्या को नहीं तोड़ना चाहिए।
  • घर में तुलसी चौरा बनाकर पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

ये भी पढ़ेदूध और खजूर का संगम: सेहत के लिए प्राकृतिक वरदान, ये लोग जरूर करें सेवन

तुलसी के फायदे

तुलसी (Benefit of Tulsi Plant) को औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसके पत्ते प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और कई बीमारियों से बचाव करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में रहने से पितरों की कृपा भी प्राप्त होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

बंगाल