होम = लाइफस्टाइल = बिना लहसुन प्याज के ऐसे बनेंगे टेस्टी- टेस्टी राजमा चावल, खाते ही उंगलियां चाटते रह जाएंगे

बिना लहसुन प्याज के ऐसे बनेंगे टेस्टी- टेस्टी राजमा चावल, खाते ही उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Recipe: राजमा चावल एक ऐसा भोजन हैं जो भारत के हर कोने में खास पहचान रखता हैं। खासकर उत्तर भारत में यह खाने की थाली का सबसे पसंदीदा हिस्सा माना जाता हैं। घर की रसोई से लेकर रेस्टोरेंट तक, राजमा चावल का स्वाद हर किसी को अपनी ओर खींच लेता हैं।
राजमा (किडनी बीन्स) प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होता हैं। इसे उबालकर खास मसालों के साथ पकाया जाता हैं और फिर इसे गर्मागरम चावल के साथ परोसा जाता हैं। यह व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट होता हैं बल्कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता हैं।

राजमा चावल का इतिहास

राजमा की शुरुआल मूल रूप से लैटिन अमेरिका से मानी जाती हैं, लेकिन आज यह भारत में खासतौर पर पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल में रोजमर्रा के भोजन का हिस्सा बन चुका हैं। रविवार का दिन हो या कोई खास अवसर, राजमा चावल की खुशबू से घर-आंगन महक उठता हैं।

क्यों फायदेमंद हैं सेहत के लिए?

राजमा चावल खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता हैं और फाइबर पाचन तंत्र को ठीक करता हैं। साथ ही, यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद होता हैं, अगर इसे बिना ज्यादा घी और मसालों के बनाया जाए।

आवश्यक सामग्री

राजमा के लिए: 2 कप राजमा, 4 टमाटर, 2 हरी मिर्च, 2 तेज पत्ता, 4 चम्मच तेल या घी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला, 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक
चावल के लिए: 2 कप बासमती चावल, 2 चम्मच तेल या घी, स्वादानुसार नमक, 4 कप पानी

विधि

राजमा बनाना की विधि: राजमा को रातभर या कम से कम 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। सुबह भीगे हुए राजमा को कुकर में आवश्यकतानुसार पानी , आधा चम्मच नमक, और तेज पत्ता डालकर 5-6 सीटी लगाकर उबाल लें।  फिर एक पैन में तेल/घी गर्म करें और जीरा, और तेज पत्ता डालें। जीरा चटकने पर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, और गरम मसाला डालकर 2-3 मिनट तक भूनें, जब तक कि मसाले से खुशबू न आने लगे। फिर टमाटर का पेस्ट डालकर गाढा होने तक लगभग 3 मिनट तक पकाएं। जब मसाला अच्छे से पक जाए फिर उबले हुए राजमा पानी सहित पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. ग्रेवी बनाने के लिए आवश्यकतानुसार गर्म पानी डालें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं, जब तक ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए. राजमा बनने के बाद हरा धनिया डालकर मिलाएं।

ये भी पढ़े : 22 जुलाई 2025 का लव राशिफल: दिल के इशारों को समझो, आज मोहब्बत मुस्कुराएगी

चावल बनाना की विधि: चावल को अच्छी तरह धोकर आधा घंटा के लिए भिगो दें। दूसरे पैन में तेल/घी गर्म करें और जीरा डालें। चटकने पर 2 कटोरी पानी डालकर उबाल आने दें। फिर पानी उबलने पर भिगोकर रखे हुए चावल डालें और नमक मिलाएं और ढककर धीमी आंच पर पकने दें। चावल पक जाए तो इसे गर्मागर्म राजमा के साथ परोसें।

राजमा चावल न केवल पेट भरता हैं बल्कि दिल को भी खुश कर देता हैं। यह एक ऐसा भोजन हैं जो हर वर्ग, हर उम्र और हर दिल को पसंद आता हैं। चाहे दोपहर का खाना हो या संडे स्पेशल, राजमा चावल हर बार खास बन जाता है।

Tags : recipe