Winter Fitness: ठंड के मौसम में सुबह रजाई छोड़ना ही किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे में जिम जाना या लंबा वर्कआउट करना खासतौर पर महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी फिट रहना चाहती हैं, लेकिन सर्दियों की वजह से एक्सरसाइज को टाल देती हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज हम आपको एक ऐसी आसान और असरदार एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप रोजाना सिर्फ 3 मिनट घर पर ही कर सकती हैं। बिना किसी मशीन और ज्यादा मेहनत के यह एक्सरसाइज शरीर को फिट और एक्टिव बनाए रखने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज का नाम है मालासन वॉक।
मालासन वॉक खासतौर पर महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह न सिर्फ फिटनेस बढ़ाती है, बल्कि हार्मोनल संतुलन और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। आइए जानते हैं मालासन वॉक क्या है, इसे कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं।
क्या है मालासन वॉक?
मालासन, जिसे गारलैंड पोज भी कहा जाता है, एक योगिक स्क्वाट पोज है। इसमें पैरों को थोड़ा फैलाकर नीचे बैठा जाता है। जब इसी पोज में रहते हुए धीरे-धीरे आगे की ओर कदम बढ़ाए जाते हैं, तो इसे मालासन वॉक कहा जाता है। इस एक्सरसाइज को आप घर के अंदर या खुले स्थान पर आसानी से कर सकती हैं।
मालासन वॉक करने का तरीका
सबसे पहले पैरों को कंधों से थोड़ा ज्यादा चौड़ा रखकर स्क्वाट पोज में बैठ जाएं।
पीठ सीधी रखें और हाथों को सामने या नमस्कार मुद्रा में रखें।
अब इसी स्थिति में छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ना शुरू करें।
शुरुआत में 30 सेकेंड करें और अभ्यास बढ़ने पर समय को 3 मिनट तक ले जाएं।
मालासन वॉक के फायदे
महिलाओं की फर्टिलिटी को सपोर्ट करता है।
पीरियड्स को रेगुलेट करने और दर्द को कम करने में मददगार है।
कब्ज की समस्या से राहत देता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
लोअर बैक और हिप्स को मजबूत करता है।
लोअर बॉडी को टोन करने में सहायक है।
तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
सेक्सुअल एनर्जी को संतुलित करता है और मानसिक तनाव कम करता है।
क्यों खास है मालासन वॉक?
मालासन वॉक उन महिलाओं के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है, जिनके पास ज्यादा समय नहीं होता या जो हैवी वर्कआउट नहीं कर पातीं। यह हर उम्र की महिलाओं के लिए सुरक्षित मानी जाती है और सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करती है।
अगर आप चाहती हैं कि ठंड के मौसम में भी आपका शरीर फिट, एक्टिव और एनर्जेटिक बना रहे, तो अपने डेली रूटीन में 3 मिनट की मालासन वॉक जरूर शामिल करें। छोटे बदलाव ही लंबे समय में बड़े फायदे देते हैं।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम ऐसे ही हेल्थ से जुड़े उपयोगी और भरोसेमंद आर्टिकल्स आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें। ऐसी ही और स्टोरी पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
ये भी पढ़ें: Weight Loss Winter Food: सर्दियों में ऐसे कम करें वजन, ये फूड्स रखेंगे आपको फिट और गर्म
