होम = लाइफस्टाइल = Smart Winter Hacks: सर्दियों में बिना हीटर भी रहें गर्म और हेल्दी, अपनाएं ये असरदार टिप्स

Smart Winter Hacks: सर्दियों में बिना हीटर भी रहें गर्म और हेल्दी, अपनाएं ये असरदार टिप्स

Smart Winter Hacks: सर्दियों का मौसम कई लोगों को बेहद पसंद होता है, लेकिन इस दौरान ठंड से बचाव और सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी हो जाता है। ठंड बढ़ते ही लोग हीटर और आग का सहारा लेने लगते हैं, जिससे न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ता है बल्कि सेहत पर भी असर पड़ सकता है। लगातार हीटर चलाना या आग के पास बैठना कई बार नुकसानदायक साबित होता है। ऐसे में अगर आप बिना हीटर के भी शरीर को अंदर से गर्म और कोजी महसूस करना चाहते हैं, तो कुछ आसान और स्मार्ट विंटर टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

दरअसल, सर्दियों में सिर्फ कमरे का तापमान बढ़ाना ही काफी नहीं होता। लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव कर आप प्राकृतिक तरीके से शरीर को ऊर्जा दे सकते हैं, जिससे धूप न होने पर भी ठंड कम महसूस होती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कारगर उपाय।

सुबह की चाय बन सकती है सेहत की कुंजी

ठंड के मौसम में सुबह की शुरुआत सही ड्रिंक से करना बेहद फायदेमंद होता है। कश्मीर की पारंपरिक कहवा चाय इसका बेहतरीन उदाहरण है। स्वाद में लाजवाब कहवा शरीर को गर्म रखने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। इसमें चाय पत्ती के साथ केसर, बादाम, दालचीनी, इलायची और लौंग जैसे मसाले डाले जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर का तापमान संतुलित रखने और सर्दियों में एक्टिव बने रहने में मदद करते हैं।

शरीर को सही फ्यूल देना है जरूरी

सर्दियों में खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यही शरीर की ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है। ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करें जो अंदर से गर्माहट दें और आरामदायक महसूस कराएं। गर्म सूप और स्टू, नट्स और सीड्स, देसी घी, अदरक, लहसुन, शहद, बाजरा और रागी जैसे खाद्य पदार्थ ठंड के मौसम के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। वहीं, बहुत ठंडी चीजों से परहेज करना बेहतर रहता है।

हॉट वॉटर थेरेपी से पाएं राहत

ठंड में गर्म पानी का इस्तेमाल शरीर को आराम देने का आसान तरीका है। गुनगुने पानी से नहाने से शरीर को तुरंत गर्माहट मिलती है। वहीं, रात में सोने से पहले पैरों को कुछ देर गर्म पानी में डुबोकर रखने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नींद भी अच्छी आती है। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना त्वचा को रूखेपन से बचाता है और मांसपेशियों की जकड़न भी कम होती है।

हल्के मूवमेंट से रखें शरीर एक्टिव

सर्दियों में सुस्ती और मांसपेशियों की जकड़न आम समस्या है। इससे बचने के लिए रोजाना हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग या योग करना फायदेमंद रहता है। घर के अंदर ही किए गए ये मूवमेंट शरीर के लिए हीटर जैसा काम करते हैं। इसके अलावा, डांस जैसी एक्टिविटी को दिनचर्या में शामिल करना भी ठंड भगाने का मजेदार तरीका हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Magh Mela Snan : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने संगम तट पर स्नान से किया इंकार, समर्थकों ने की तोड़फोड़; प्रशासन अलर्ट

बंगाल