होम = लाइफस्टाइल = शरीर में खून की कमी दूर करेंगे ये विटामिन, जान लें इनके नाम

शरीर में खून की कमी दूर करेंगे ये विटामिन, जान लें इनके नाम

Iron Rich Foods For Anemia: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयरन और विटामिन B12 बेहद जरूरी पोषक तत्व माने जाते हैं। आयरन हीमोग्लोबिन का मुख्य घटक होता है, जो खून में ऑक्सीजन को पूरे शरीर तक पहुंचाने में मदद करता है। जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है। वहीं विटामिन B12 रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इन पोषक तत्वों की कमी से शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या हो सकती है। एनीमिया होने पर सांस फूलना, जल्दी थकान होना, त्वचा का पीला पड़ना, घबराहट और दिल की धड़कन तेज होने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जो आयरन और विटामिन B12 की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

महिलाओं में ज्यादा दिखती है एनीमिया की समस्या

खून की कमी किसी भी उम्र और जेंडर के व्यक्ति को हो सकती है, लेकिन महिलाओं में यह समस्या अपेक्षाकृत अधिक देखी जाती है। इसकी मुख्य वजह हार्मोनल बदलाव और हर महीने होने वाला पीरियड्स साइकिल है। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन और विटामिन B12 से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए।

खुबानी खाएं

आयरन की कमी को दूर करने के लिए खुबानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह एक मौसमी फल है, लेकिन सूखे मेवे के रूप में इसे पूरे साल खाया जा सकता है। यूएसडीए के अनुसार, एक कप कटी हुई खुबानी में लगभग 0.643 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और फाइबर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।

डार्क चॉकलेट का करें सेवन

डार्क चॉकलेट भी आयरन का अच्छा स्रोत मानी जाती है। इसमें आयरन के साथ-साथ कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी हैं। हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। यूएसडीए के अनुसार, 100 ग्राम डार्क चॉकलेट में करीब 11.9 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है।

पंपकिन सीड्स फायदेमंद

कद्दू के बीज यानी पंपकिन सीड्स भी आयरन से भरपूर होते हैं। इन्हें भूनकर स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है। इसके अलावा सूप या सलाद में भी इन्हें डालकर खाया जा सकता है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक 100 ग्राम पंपकिन सीड्स में लगभग 3.31 मिलीग्राम आयरन मौजूद होता है।

विटामिन B12 के वेजिटेरियन स्रोत

विटामिन B12 की पूर्ति के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। दूध, दही, पनीर और छाछ जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। सामान्य तौर पर यह विटामिन अधिकतर नॉनवेज फूड्स में पाया जाता है, लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए दूध और इससे बने उत्पाद अच्छे विकल्प हैं। यूएसडीए के अनुसार लगभग एक कप दूध (करीब 249 ग्राम) में 1.34 माइक्रोग्राम विटामिन B12 पाया जाता है। इसके अलावा फोर्टिफाइड फूड्स भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

विटामिन B12 के नॉनवेज स्रोत

जो लोग नॉनवेजिटेरियन हैं, उनके लिए विटामिन B12 प्राप्त करना अपेक्षाकृत आसान होता है। सैल्मन, टूना और सार्डिन जैसी मछलियों में यह विटामिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मटन, चिकन और अंडा भी B12 के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। खासकर अंडे की जर्दी में यह पोषक तत्व अधिक मात्रा में मौजूद होता है।

ये भी पढ़ें: बिना सोचे-समझे न लें एसिडिटी की गोलियां: किडनी, हड्डियों और दिमाग को हो सकता है नुकसान

बंगाल