होम = लाइफस्टाइल = Saffron Testing Methods: केसर असली है या नकली, जानें इसे पहचानने का आसान तरीका

Saffron Testing Methods: केसर असली है या नकली, जानें इसे पहचानने का आसान तरीका

Saffron Testing Methods: केसर दुनिया के सबसे कीमती मसालों में से एक है। इसके रंग, खुशबू और औषधीय गुण इसे खास बनाते हैं। खाना, दूध, मिठाइयाँ या स्किनकेयर केसर का इस्तेमाल हर जगह होता है। लेकिन इसकी महंगाई के चलते बाजार में नकली केसर और मिलावट वाले उत्पाद भी मिलते हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले इसे पहचानना जरूरी हो जाता है।

खासकर 2-3 धागे ही किसी डिश का रंग और स्वाद बदल सकते हैं, इसलिए मिलावट वाले केसर से न सिर्फ स्वाद बिगड़ता है, बल्कि सेहत पर भी असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं असली केसर की पहचान करने के कुछ आसान और असरदार तरीके।

असली केसर की पहचान के 5 आसान तरीके

पानी या दूध में डालकर जांचें

केसर के कुछ धागे गर्म पानी या दूध में डालें। असली केसर कुछ मिनट में हल्का पीला या गोल्डन रंग छोड़ता है। यदि रंग गहरा लाल है, तो केसर नकली हो सकता है।

टेस्ट करके चखें

कुछ केसर के धागों को चबाकर टेस्ट करें। असली केसर का स्वाद कड़वा होता है। हल्का मीठापन या कोई अजीब स्वाद मिलावट का संकेत हो सकता है।

खुशबू से पहचानें

असली केसर की खुशबू बहुत तेज और प्राकृतिक होती है। नकली या मिलावटी केसर में खुशबू कम या कृत्रिम होती है।

पेपर टेस्ट करें

केसर के धागों को पेपर पर रखें और ऊपर से थोड़ा पानी डालें। असली केसर का रंग धीरे-धीरे छोड़ेगा, जबकि नकली केसर तुरंत रंग छोड़ सकता है।

केसर की बनावट देखें

असली केसर हल्का खुरदुरा और मुड़ा-मुड़ा होता है। बहुत चमकदार या बिल्कुल सीधा धागा मिलावट का संकेत हो सकता है।

केसर में आम मिलावट

केसर की महंगाई के कारण इसमें कई चीजों की मिलावट की जाती है। इनमें शामिल हैं

भुट्टे के सूखे रेशे

कुसुम (Safflower) और गेंदा (Marigold)

अनार के रेशे, रेशम के धागे

हल्दी, शहद

आर्टिफिशियल रंग जैसे टार्ट्राज़िन, एरिथ्रोसीन और सूडान डाई

असली केसर की कीमत आमतौर पर 1200–1500 रुपये प्रति 5 ग्राम होती है, जबकि नकली या मिलावटी केसर 300–500 रुपये में मिल सकती है।

ये भी पढ़ें : Vitamin Deficiency: थकान, बदन दर्द और चक्कर को न करें नजरअंदाज, हो सकती है इन विटामिनों की कमी

बंगाल