होम = लाइफस्टाइल = वजन घटाना है या मसल्स बनानी हैं? जानें रोजाना कितनी देर करें वर्कआउट

वजन घटाना है या मसल्स बनानी हैं? जानें रोजाना कितनी देर करें वर्कआउट

Health Tips : आज के समय में फिट और हेल्दी रहना हर किसी की प्राथमिकता बन चुका है। कई लोग रोजाना जिम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं, वहीं कुछ लोग सिर्फ आधे घंटे की एक्सरसाइज को ही पर्याप्त मानते हैं। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितनी देर वर्कआउट करना सही है? क्या फिटनेस पाने के लिए लंबा समय देना जरूरी है या कम समय की एक्सरसाइज भी कारगर हो सकती है?

फिटनेस के लिए कितना वर्कआउट जरूरी है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, अच्छे स्वास्थ्य के लिए हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मीडियम-इंटेंसिटी एक्सरसाइज जरूरी है। इसका मतलब है कि यदि आप सप्ताह में 5 दिन जिम जाते हैं तो रोजाना 30 मिनट वर्कआउट करना आपके लिए काफी है। यह न केवल फिटनेस बनाए रखेगा, बल्कि दिल की बीमारियों का खतरा कम करेगा, मसल्स मजबूत करेगा, मूड बेहतर करेगा और नींद की क्वालिटी भी सुधारेगा।

How Long Should You Exercise Daily

हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट वालों को जिम में ज्यादा रुकने की जरूरत नहीं

अगर आप रनिंग, स्प्रिंटिंग, साइकिलिंग, HIIT (हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग) जैसी एक्सरसाइज करते हैं तो ज्यादा देर जिम में रुकने की जरूरत नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर्फ 75 मिनट हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट हफ्ते में ही पर्याप्त है। यानी हफ्ते में 3-4 दिन, रोजाना 20-25 मिनट एक्सरसाइज करने से भी शानदार फिटनेस रिजल्ट मिल सकते हैं।

समय की कमी होने पर वॉक भी फायदेमंद

आज की व्यस्त दिनचर्या में हर किसी के पास घंटों जिम जाने का वक्त नहीं होता। ऐसे लोग दिनभर में छोटे-छोटे सेशन में एक्सरसाइज कर सकते हैं। रिसर्च बताती है कि सुबह 10 मिनट, दोपहर या लंच के बाद 10 मिनट और डिनर के बाद 10 मिनट की हल्की वॉक भी आपके शरीर के लिए उतनी ही फायदेमंद हो सकती है। यानी दिनभर की एक्टिविटी को जोड़ने पर भी आप उतना ही फिट रह सकते हैं जितना लंबे वर्कआउट से।

Is 2 Hours of Gym Necessary Know the Ideal Workout Duration

वजन घटाने और मसल्स बनाना

अगर आपका मकसद सिर्फ फिट रहना नहीं बल्कि वजन कम करना या बॉडी बिल्डिंग करना है, तो इसके लिए थोड़ा ज्यादा समय और मेहनत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना 45 से 60 मिनट वर्कआउट की सलाह देते हैं। इसके साथ ही प्रोटीन, विटामिन्स और हेल्दी फैट से भरपूर संतुलित डाइट और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है।

how long to workout to lose belly fat

ये भी पढ़े – अब गंजेपन और झुर्रियों का इलाज आपके ही खून से, GFC थैरेपी बनी लोगों की पहली पसंद

ज्यादा देर जिम करने से क्या नुकसान हो सकता है?

लंबे समय तक अनावश्यक एक्सरसाइज करने से ओवरट्रेनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इससे मसल्स में दर्द, थकान, इम्युनिटी कम होना और चोट (Health Tips) लगने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए फिटनेस एक्सपर्ट्स हमेशा संतुलित वर्कआउट और रेस्ट लेने पर जोर देते हैं।