Health Tips : त्वचा की सुंदरता और उसका ग्लो सीधे हमारे शरीर की आंतरिक साफ़-सफाई और बैलेंस पर निर्भर करता है। अक्सर सुबह उठते ही त्वचा सुस्त, तन गयी या सूजी हुई लगती है, या फिर अतिरिक्त तेल नजर आता है। आयुर्वेद और योग की दृष्टि से यह केवल बाहरी समस्या नहीं, बल्कि हमारे पाचन में कमी, शरीर में गर्मी का संकेत हो सकता है।
आयुर्वेद और योग दोनों ही इस बात पर ज़ोर देते हैं कि त्वचा की समस्या का समाधान बाहर नहीं, बल्कि शरीर की आंतरिक सफ़ाई और संतुलन बनाकर ही किया जाना चाहिए। खास तौर पर सुबह क्या पीना या खाना है, यह बहुत बड़ा फ़र्क डालता है।
कौन सी है हर्बल ड्रिंक?
मंगिष्ट(Manjistha): खून की सफ़ाई, एंटीऑक्सीडेंट, सूजन कम करने और कीटाणुनाशक गुणों से भरपूर है।
मुलेठी(Licorice root): सूजन को कम करती है और हार्मोन संतुलन में मदद करती है।
ये दोनों मिलकर लिवर को डिटॉक्स करते हैं, आंतरिक गर्मी और त्वचा की लालिमा (redness) को घटाते हैं ।
बनाना और सेवन विधि
- आधा चम्मच मंगिष्ट पाउडर और आधा चम्मच मुलेठी पाउडर लें।
- इन्हें 1.5 कप गर्म पानी में मिलाएं।
- इच्छानुसार इसमें कुछ गुलाब की सूखी पंखुड़ियाँ मिला सकते हैं।
- इसे ढक कर 2–3 मिनट रहने दें।
- छानकर रोज़ सुबह खाली पेट 3–4 सप्ताह तक पिएं।
ये भी पढ़े : नीम: त्वचा के लिए वरदान, जानें इसके जबरदस्त फायदे
क्या लाभ मिलते हैं?
पहले हफ्ते त्वचा में सूजन और जलन (inflammation) में कमी। दूसरे हफ्ते त्वचा में प्राकृतिक चमक की अनुभूति। खासकर गर्मियों में यह ड्रिंक मुंहासों और त्वचा की लालिमा (redness) जैसे समस्याओं के लिए बेहद लाभदायक है ।
महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट की ज़रूरत नहीं सिर्फ सुबह योग, संतुलित भोजन और हर्बल ड्रिंक से आपकी त्वचा बन सकती है स्वस्थ, चमकदार और प्राकृतिक रूप से ग्लो करती हुई।

