Skip Banana On Empty Stomach: फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं और डॉक्टर भी रोजाना डाइट में इन्हें शामिल करने की सलाह देते हैं। हालांकि, सिर्फ फल खाना ही काफी नहीं है, बल्कि यह जानना भी जरूरी है कि उन्हें कब और किस तरह खाया जाए। कई लोग सुबह खाली पेट फल खाना हेल्दी समझते हैं, लेकिन हर फल को खाली पेट खाना सही नहीं होता। खासतौर पर केला और आम जैसे फलों को सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए।
खाली पेट केले क्यों नहीं खाने चाहिए?
केला ऊर्जा का अच्छा स्रोत है और इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम व प्राकृतिक शर्करा भरपूर मात्रा में होती है। लेकिन खाली पेट केला खाने से शरीर में शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इसमें मौजूद मैग्नीशियम और नेचुरल शुगर पेट खाली होने पर शरीर के केमिकल बैलेंस को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए केला हमेशा भोजन के कुछ समय बाद या नाश्ते के साथ खाना बेहतर माना जाता है।
आम भी खाली पेट न खाएं
केले की तरह आम में भी प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है। खाली पेट आम खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। खासकर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को सुबह खाली पेट आम खाने से बचना चाहिए।
फलों को खाने का सही तरीका
सुबह खाली पेट खट्टे फल खाने से बचें।
फलों के साथ दूध का सेवन न करें।
फल हमेशा अच्छी तरह धोकर ही खाएं।
कटे हुए फलों को लंबे समय तक खुला न छोड़ें, तुरंत सेवन करें।
ध्यान रखने वाली बात
फल पौष्टिक जरूर हैं, लेकिन सही समय और सही तरीके से सेवन करना ज्यादा जरूरी है। संतुलित मात्रा में और सही संयोजन के साथ फल खाने से ही उनके पूरे फायदे मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Holi Skin Care Tips: होली के रंगों से त्वचा को कैसे बचाएं? जानें सही तरीके

