होम = लाइफस्टाइल = दूध पीने से पहले जान लें ये बातें, कुछ लोगों के लिए बन सकता है नुकसानदायक

दूध पीने से पहले जान लें ये बातें, कुछ लोगों के लिए बन सकता है नुकसानदायक

Milk Consumption Effects : दूध को अक्सर सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स शरीर की हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लेकिन, हर किसी के लिए दूध फायदेमंद साबित हो यह ज़रूरी नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ लोगों को दूध का सेवन करने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

किन लोगों को दूध से परहेज़ करना चाहिए?

  • लैक्टोज इन्टॉलरेंस वाले लोग: जिन लोगों का शरीर लैक्टोज को तोड़ नहीं पाता, उन्हें दूध पीने पर गैस, दस्त और पेट फूलने जैसी दिक्कत हो सकती है।
  • दूध प्रोटीन एलर्जी: कुछ व्यक्तियों में दूध से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, जिसके लक्षणों में खुजली, त्वचा पर दाने और सांस लेने में कठिनाई शामिल हैं।
  • दिल के मरीज: फुल-क्रीम दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद सैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है।
  • एसिडिटी से परेशान लोग: ज्यादा मात्रा में दूध पीने से पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

क्या लाभ है दूध के?

  • हड्डियों और दांतों के लिए मज़बूत पोषण।
  • मांसपेशियों को ताकत देने में मददगार।
  • नींद और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी।
  • त्वचा और बालों को प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।

कितना और किस तरह का दूध पिएं?

  • दिन में एक गिलास दूध पर्याप्त माना जाता है।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग स्किम्ड या लो-फैट दूध का सेवन करें।
  • जिन लोगों को लैक्टोज पचाने में समस्या है, वे सोया मिल्क, बादाम दूध या ओट मिल्क जैसे विकल्प चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ेHigh Heels Side Effects: हर दिन पहनती हैं हाई हील्स, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

दूध पोषण (Milk Consumption Effects) का अहम हिस्सा है, लेकिन यह सभी के लिए समान रूप से सुरक्षित नहीं है। जिन लोगों को एलर्जी या पाचन से जुड़ी समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर ही दूध या उसके विकल्प का सेवन करना चाहिए। सही मात्रा और सही विकल्प का चुनाव ही सेहत को सुरक्षित और मजबूत बनाए रख सकता है।

बंगाल