Skipping Benefits : फिटनेस बनाए रखने के लिए लोग घंटों जिम और योगा में समय लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 15 मिनट रस्सी कूदना भी आपके पूरे शरीर के लिए वरदान साबित हो सकता है। रस्सी कूदना न केवल शरीर को एक्टिव रखता है, बल्कि दिल की सेहत से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक पर सकारात्मक असर डालता है।
क्या है शारीरिक फायदे
- 15 मिनट रस्सी कूदने से लगभग 200-300 कैलोरी तक बर्न हो सकती हैं।
- यह एक कार्डियो वर्कआउट है जो हार्ट हेल्थ और लंग्स की क्षमता को मजबूत करता है।
- लगातार रस्सी कूदने से हड्डियों की मजबूती और मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है।
- यह व्यायाम शरीर के कोऑर्डिनेशन और बैलेंस को बेहतर बनाता है।
मानसिक स्वास्थ्य पर असर
- रस्सी कूदते समय एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे तनाव और चिंता कम होती है।
- नियमित रूप से इसे करने से मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
- छोटी-सी एक्टिविटी भी मूड को तुरंत बेहतर बना देती है।
किन बातों का रखें ध्यान
- शुरुआत में 5 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाकर 15 मिनट तक ले जाएं।
- आरामदायक स्पोर्ट्स शूज़ पहनकर ही रस्सी कूदें।
- हार्ट या जोड़ों की समस्या वाले लोग इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
ये भी पढ़े – Navratri Special : व्रत में शरीर को हाइड्रेट और एक्टिव रखने के लिए बेस्ट ड्रिंक्स
सिर्फ 15 मिनट का यह आसान-सा व्यायाम आपकी फिटनेस (Skipping Benefits) जर्नी को नई दिशा दे सकता है। अगर आप व्यस्त दिनचर्या के चलते लंबा वर्कआउट नहीं कर पाते, तो रोजाना रस्सी कूदना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

