How To Store Onions : भारत में ज्यादातर घरों में प्याज खाना जरूरी माना जाता है। सलाद, सब्जी या दाल- हर चीज़ का स्वाद प्याज के बिना अधूरा लगता है। लेकिन अक्सर लोगों की परेशानी होती है कि प्याज जल्दी खराब हो जाती है या अंकुरित होने लगती है। ऐसे में सवाल है- प्याज को लंबे समय तक ताज़ा कैसे रखें? यहां जानिए आसान और भरोसेमंद तरीके।
प्याज को कितने दिन तक सही रखा जा सकता है?
अगर प्याज को सही तरीके से स्टोर किया जाए, तो यह कई हफ्तों तक खराब नहीं होती। इसके लिए सबसे जरूरी है सही जगह और सही तरीके से स्टोर करना।
1. प्याज को सूखी, ठंडी और हवादार जगह पर रखें
प्याज में हवा लगती रहनी चाहिए।
- प्याज को ऐसे स्थान पर रखें जहां ना ज्यादा गर्मी हो और ना ही नमी।
- प्याज को खुले टोकरे, जालीदार बैग या जूट के बैग में रखें।
इससे प्याज ताज़ा रहती है और जल्दी सड़ती नहीं।
2. प्याज और आलू को साथ न रखें
यह सबसे आम गलती है।
- आलू नमी छोड़ता है और गैस भी निकलती है, इससे प्याज जल्दी खराब और नरम होने लगती है।
- प्याज और आलू को हमेशा अलग-अलग रखें।
3. प्याज का छिलका न उतारें
बहुत लोग प्याज का बाहरी छिलका पहले ही उतार देते हैं, जिससे प्याज जल्दी खराब हो जाती है।
- प्याज का सूखा छिलका उसे नमी और बैक्टीरिया से बचाता है।
- छिलका तभी उतारें जब प्याज का इस्तेमाल करने वाले हों।
4. प्याज को अंकुरित होने से ऐसे बचाएं
प्याज में अंकुर निकलने का मतलब है कि यह गलत जगह रखी गई है। अंकुरण रोकने के लिए—
- प्याज को ठंडी और सूखी जगह रखें
- प्लास्टिक बैग में न रखें
- आलू, टमाटर, नींबू जैसी चीजों के पास न रखें
- प्याज को जूट के बैग या कागज में स्टोर करें
नमी और गर्मी से प्याज जल्दी अंकुरित होती है, इसलिए इनसे बचाना सबसे जरूरी है।
प्याज को ताज़ा रखने का सबसे आसान तरीका
- ठंडी, सूखी और हवादार जगह
- छिलका ना उतारें
- आलू से दूरी रखें
- प्लास्टिक बैग में न रखें
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो प्याज कई दिनों तक ताज़ा और सही स्थिति में बनी रहेगी।

