Health tips : आपकी लंबाई में आपके जीन्स का बहुत बड़ा रोल होता है लेकिन इसके अलावा भी कई चीजें हैं जो आपकी ग्रोथ पर असर डालती हैं. अगर आप अपने बच्चों को शुरू से ही हेल्दी चीजें खिलाते हैं और फिजिकल एक्टविटी कराते हैं तो इससे उनकी हाइट पर काफी असर पड़ सकता है। मेडिकल कंडीशन, डाइट, फिजिकल एक्टिविटी और वातावरण भी बच्चों को अच्छी तरह बढ़ने और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी बच्चे की हाइट अच्छी तो उसे आपको कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर डाइट देनी चाहिए। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज और जरूरी नींद भी लेनी चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके बच्चों की ग्रोथ में काफी मददगार हो सकते है।
कैल्शियम (Calcium)
हड्डियों को मज़बूत बनाने में ये सबसे महत्वपूर्ण है। बच्चों को दिन में दूध, दही, छाछ और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद अवश्य खिलाएं।
विटामिन-सी (Vitamin C) और एंटीऑक्सिडेंट्स
ताज़े फल जैसे संतरा, नींबू, कीवी जैसे विटामिन A, B, C और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स से समृद्ध होते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य और ग्रोथ के लिए सहायक हैं।
ये भी पढ़े : खाली पेट पपीते के बीज खाने के क्या फायदे होते है?
हरी सब्जियाँ (Green Vegetables)
मेथी, पालक, ब्रोकली, गाजर, गोभी आदि में कैल्शियम, विटामिन A, K और आयरन होता है जो बोन डेन्सिटी और ऊतक निर्माण के लिए ज़रूरी है।
प्रोटीन-युक्त खाद्य पदार्थ (Protein Foods)
मसल्स और टिश्यूज के लिए आवश्यक पोषण (Health tips) मिलता है। इसमें अंडा, चिकन, मछली (नॉन-वेज बच्चों के लिए) और शाकाहारी विकल्पों जैसे सोया, टोफू, बीन्स, पनीर शामिल हैं।

