Health Tips : आजकल की व्यस्त जीवनशैली और गलत खानपान की आदतें हमारी सेहत पर गहरा असर डाल रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ खास खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो शरीर में सूजन (Inflammation) बढ़ाकर, त्वचा की चमक छीनकर और सेल डैमेज करके उम्र से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण दिखाने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि लंबे समय तक जवां बने रहें, तो इन फूड्स से दूरी बनाना बेहद ज़रूरी है।
प्रोसेस्ड शुगर (Refined Sugar)

Refined Sugar
मीठा हर किसी को पसंद होता है, लेकिन चीनी का अधिक सेवन शरीर में कोलेजन को कमजोर करता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां जल्दी दिखाई देने लगती हैं। साथ ही, यह वजन बढ़ाने और डायबिटीज़ का खतरा भी बढ़ाता है।
तली-भुनी चीजें (Fried Foods)

Fried Foods
डीप फ्राइड और ऑयली चीजें शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं। इनसे न केवल दिल की बीमारियों का खतरा रहता है, बल्कि यह त्वचा को भी रूखा और बेजान बना देती हैं।
प्रोसेस्ड मीट (Processed Meat)

Processed Meat
सॉसेज, बेकन और पैकेज्ड मीट जैसे खाद्य पदार्थो में सोडियम और प्रिज़र्वेटिव की मात्रा अधिक होती है। ये शरीर में पानी की कमी, हाई ब्लड प्रेशर और समय से पहले झुर्रियां लाने का कारण बनते हैं।
जंक फूड (Fast Food)

Fast Food
पिज़्ज़ा, बर्गर और पैकेज्ड स्नैक्स जैसे फास्ट फूड्स में ट्रांस फैट और नमक की अधिक मात्रा पाई जाती है। नियमित सेवन से मोटापा, थकान और त्वचा पर बुढ़ापे के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं।
कैफीन और एनर्जी ड्रिंक्स

Caffeine and Energy Drinks
अत्यधिक कॉफी, चाय या एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन नींद को प्रभावित करता है। नींद की कमी से चेहरे पर डलनेस, डार्क सर्कल और समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं।
अल्कोहल (Alcohol)

Alcohol
शराब शरीर को डिहाइड्रेट करती है और लीवर पर दबाव डालती है। लंबे समय तक इसका सेवन त्वचा की कसावट कम करके उसे ढीला और बेजान बना देता है।
ये भी पढ़े – 8 घंटे नींद का नियम सभी के लिए सही नहीं! जानिए कितनी जरूरी है उम्र के हिसाब से नींद
क्या खाएं जवान बने रहने के लिए?
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हेल्दी और यंग बने रहने के लिए डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, नट्स, बीज, पर्याप्त पानी और होल ग्रेन को शामिल करें। ये शरीर (Health Tips) को एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स देते हैं, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है और त्वचा पर नेचुरल ग्लो बना रहता है।

