होम = लाइफस्टाइल = Health Tips : सिर्फ 21 दिन में मिल सकते हैं घने बाल! जानिए मुलेठी का चमत्कारी नुस्खा

Health Tips : सिर्फ 21 दिन में मिल सकते हैं घने बाल! जानिए मुलेठी का चमत्कारी नुस्खा

Health Tips : बाल झड़ने की समस्या आजकल इतनी आम हो गई है कि उम्र या जेंडर से इसका कोई लेना-देना नहीं रह गया। हर दूसरा इंसान हेयर फॉल की परेशानी झेल रहा है। महंगे शैंपू, सीरम और ट्रीटमेंट्स आज़माने के बाद भी कई बार मनचाहा असर नहीं दिखता। ऐसे में लोग घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों की तरफ रुख करने लगे हैं। इन्हीं में से एक है मुलेठी (Licorice), जो सिर्फ 21 दिनों में बालों की जड़ों को मजबूत करने का दावा करता है।

क्यों झड़ते हैं बाल?

डाइट की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव, प्रदूषण और केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह माने जाते हैं। लगातार बाल झड़ते रहने से धीरे-धीरे स्कैल्प पर खालीपन नज़र आने लगता है। ऐसे में अगर समय रहते इसका समाधान न किया जाए तो गंजेपन तक की समस्या हो सकती है।

आयुर्वेद का असर

आयुर्वेद के अनुसार हर बीमारी और समस्या का हल प्रकृति के खजाने में मौजूद है। हेयर फॉल को रोकने और बालों की जड़ों में नई जान फूंकने के लिए मुलेठी को बेहद असरदार माना गया है। खास बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, हालांकि असर दिखने में कुछ समय लगता है।

मुलेठी का कैसे करें इस्तेमाल?

मुलेठी के पाउडर को कुछ घरेलू सामग्रियों के साथ मिलाकर लगाने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और नए बाल उगने की प्रक्रिया भी तेज होती है।

बनाने की विधि

1. एक चम्मच मुलेठी पाउडर लें।
2. इसमें दो चम्मच दूध और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
3. इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लगाएँ।
4. रातभर लगा रहने दें और सुबह हल्के शैंपू से धो लें।

कितनी बार इस्तेमाल करें

हफ्ते में 2-3 बार इस पेस्ट का उपयोग करने से लगभग 21 दिनों में फर्क महसूस किया जा सकता है।

क्या फायदे होते है?

  • स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
  • बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
  • डैंड्रफ और ड्राईनेस की समस्या कम होती है।
  • हेयर ग्रोथ में तेजी आती है।

ये भी पढ़े : Health Tips : डायबिटीज को भूलकर भी न करें इग्नोर, इन अंगों का साइलेंट किलर

मुलेठी का यह घरेलू नुस्खा न सिर्फ सस्ता है बल्कि बिना किसी साइड इफेक्ट के हेयर फॉल कम करने में मदद करता है। हालांकि, हर किसी के शरीर की प्रकृति अलग होती है, इसलिए परिणाम व्यक्ति-विशेष पर निर्भर कर सकते हैं। अगर बाल झड़ने की समस्या बहुत ज़्यादा है तो डॉक्टर से परामर्श लेना ही सबसे बेहतर विकल्प होगा।

बंगाल