Hair Growth : आजकल बाल झड़ना, डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। कई लोग इसके लिए महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर मनचाहे नतीजे नहीं मिलते। ऐसे में आयुर्वेदिक तरीकों से इलाज एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हाल ही में एक आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बालों की सेहत के लिए एक खास हेयर पोटली बनाने का नुस्खा बताया है। यह पोटली पूरी तरह प्राकृतिक है और बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाने, डैंड्रफ कम करने और शाइन बढ़ाने में मदद करती है।
हेयर पोटली क्यों है खास?
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार यह पोटली एक तरह की नेचुरल हेयर थेरेपी है। इसमें इस्तेमाल होने वाले तत्व सीधे स्कैल्प तक पोषण पहुंचाते हैं। हल्की गर्म पोटली से मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर ग्रोथ तेज होती है।
पोटली बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
- करी पत्ते (Curry Leaves)
- मेथी दाना (Fenugreek Seeds)
- नारियल का बुरादा (Coconut Flakes)
- प्याज के छिलके (Onion Peel)
- सेंधा नमक (Rock Salt)
पोटली कैसे बनाएं?
- इन सभी सामग्रियों को एक साफ कपड़े में डालकर पोटली बना लें।
- पोटली को हल्का गर्म करें (ध्यान रहे बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना स्कैल्प जल सकता है)।
- अब इस पोटली से लगभग 10 मिनट तक पूरे सिर और जड़ों की हल्की मसाज करें।
- मसाज के बाद बालों को आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद हल्के शैंपू से सिर धो लें।
बालों को कैसे फायदा पहुंचाती है यह पोटली?
करी पत्ते – बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं और हेयर ग्रोथ बढ़ाते हैं।
मेथी दाना – डैंड्रफ कम करता है और जड़ों को मजबूत बनाता है।
नारियल का बुरादा – नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों को मुलायम बनाता है।
प्याज के छिलके – बालों में नैचुरल शाइन लाते हैं और टूटने से बचाते हैं।
सेंधा नमक – स्कैल्प में मौजूद मिनरल्स के अवशोषण को बढ़ाता है।
ये भी पढ़े : पेट के बल सोने की है आदत? संभल जाएं… हो सकती है ये परेशानियां
कितनी बार करें इस्तेमाल?
श्वेता शाह का कहना है कि हफ्ते में 1–2 बार इस पोटली का इस्तेमाल करने से आपको जल्दी ही फर्क दिखने लगेगा। इससे बाल नेचुरली सिल्की, शाइनी और मजबूत होते हैं, साथ ही डैंड्रफ और खुजली की समस्या भी कम होती है।

