Benefits of Neem Leaves : आयुर्वेद में नीम को “औषधियों का भंडार” कहा जाता है। नीम के पेड़ की छाल, फूल, फल और पत्तियां सभी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। खासतौर पर इसकी कोमल हरी पत्तियां, जिनका सेवन अगर सुबह-सुबह खाली पेट किया जाए तो कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 3-4 ताजी नीम की पत्तियां चबाकर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और खून भी शुद्ध होता है।
नीम की पत्तियों के क्या लाभ है?
- खून की सफाई में कारगर – नीम की पत्तियों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण खून को शुद्ध करने का काम करते हैं। खून साफ होने से चेहरे पर ग्लो आता है और मुंहासे, पिंपल्स जैसी स्किन समस्याएं दूर रहती हैं।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद – नीम की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं। नियमित सेवन से इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर होती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को राहत मिल सकती है।
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाए – सुबह-सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें जैसे गैस, कब्ज और एसिडिटी दूर होती हैं। यह पेट के कीड़े खत्म करने में भी असरदार है।
- इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार – नीम की पत्तियों का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण संक्रमण और मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव करते हैं।
नीम की पत्तियां खाने का सही तरीका
सुबह खाली पेट 3-4 कोमल और ताजी नीम की पत्तियां तोड़कर अच्छी तरह धो लें। इन्हें चबाकर खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं। ध्यान रखें कि नीम का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन यही कड़वाहट शरीर को रोगों से बचाने का काम करती है।
सावधानियां
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं नीम की पत्तियां (Benefits of Neem Leaves) खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अधिक मात्रा में नीम का सेवन करने से उल्टी, कमजोरी या लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़े – बालों की तेजी से ग्रोथ के लिए कौन सा तेल है बेस्ट? जानिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की राय
Disclaimer : इस चैनल की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी केवल सामान्य जागरूकता हेतु है, इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी बीमारी, उपचार या दवा के लिए हमेशा योग्य चिकित्सक से परामर्श लें। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

