Stay Healthy Naturally: आजकल लोग अक्सर बीमारियों की शिकायत करते रहते हैं और हर समय दवा लेने पर मजबूर हो जाते हैं। इसके पीछे मुख्य वजह है हमारी खराब जीवनशैली। कम उम्र में गंभीर बीमारियों का शिकार होना अब आम हो गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ छोटे बदलाव करें तो हेल्थ काफी बेहतर हो सकती है और दवाओं की जरूरत कम हो सकती है।
हर कोई चाहता है कि वह स्वस्थ जीवन जिए और डॉक्टर के चक्कर कम लगाए, लेकिन इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है। इसमें सही खानपान, पर्याप्त एक्सरसाइज और नींद जैसी आदतें शामिल हैं। हालांकि इसके लिए कठोर नियमों का पालन करना जरूरी नहीं है, छोटे बदलाव भी बड़ा फर्क डाल सकते हैं। चलिए जानते हैं कि सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार कौन से तीन बदलाव हर दिन अपनाने चाहिए।
फिक्स स्लीप टाइमिंग
आज के समय में देर रात तक जागना और सुबह देर तक सोना आम हो गया है। सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करना भी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इसलिए सबसे पहला बदलाव यह होना चाहिए कि सोने और जागने का समय फिक्स करें। पर्याप्त नींद न लेने से मूड खराब होता है और हार्मोन, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि रात 10 बजे तक सो जाएं और 7–8 घंटे की नींद पूरी करें।
रोजाना बॉडी मूवमेंट करें
दिनभर हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि करना जरूरी है। इसके लिए रोजाना वर्कआउट या योगा करना अनिवार्य नहीं है। आप छोटे-छोटे स्टेप्स ले सकते हैं फोन पर बात करते समय पैदल चलना, ऑफिस में सीढ़ियां चढ़ना, माइक्रो योगा या स्ट्रेचिंग करना। इन छोटे बदलावों से भी बॉडी एक्टिव रहती है और हेल्थ पर सकारात्मक असर पड़ता है।
एक्सरसाइज
प्रतिदिन कम से कम 5 मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। इसे सुबह, शाम या किसी भी समय किया जा सकता है। अनुलोम-विलोम जैसी सरल तकनीक अपनाएं एक नाक से सांस खींचें और दूसरी से छोड़ें। इसे बार-बार दोहराना चाहिए। नियमित ब्रीदिंग एक्सरसाइज से स्ट्रेस कम होता है और शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं। इन तीन आसान बदलावों को अपने डेली रूटीन में शामिल करके आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपना सकते हैं और दवाओं की निर्भरता को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड, लखनऊ-दिल्ली समेत बड़े शहरों में नए भाव जारी

