होम = लाइफस्टाइल = असली और केमिकल वाली अदरक की पहचान कैसे करें? जानें आसान और कारगर तरीका

असली और केमिकल वाली अदरक की पहचान कैसे करें? जानें आसान और कारगर तरीका

Chemical Ginger Identification: फल, सब्जियों और अनाज से लेकर मसालों तक आजकल बाजार में मिलावट आम हो गई है। अब अदरक में भी मिलावट मिलने की खबर सामने आई है। ऐसे में मार्केट से अदरक खरीदते समय सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि सेहत के लिए फायदेमंद यह मसाला अगर केमिकल युक्त हो तो नुकसान भी पहुँचा सकता है। अदरक में मौजूद जिंजरोल कंपाउंड पाचन सुधारने, सूजन कम करने और सर्दी-जुकाम में राहत देने के लिए उपयोगी है। इसके अलावा अदरक में कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

अदरक में पोषक तत्व

यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर के अनुसार अदरक में मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, फोलेट जैसे महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जिंजरोल इसका बायोएक्टिव कंपाउंड है। हालांकि, बाजार में मिलने वाली केमिकल लगी अदरक से इन स्वास्थ्य लाभों को नुकसान पहुंच सकता है और यह अक्सर नजरअंदाज रह जाता है।

अदरक में केमिकल कैसे मिलता है?

असल में अदरक में केमिकल सीधे इंजेक्ट नहीं होता। इसे आकर्षक दिखाने के लिए अक्सर सल्फ्यूरिक एसिड और ब्लीचिंग एजेंट का इस्तेमाल किया जाता है। हार्वेस्टिंग के बाद अदरक को इन केमिकल्स के घोल में डुबोकर रखा जाता है ताकि यह चमकदार और ताजा लगे, फिर इसे बाजार में बेचा जाता है। इसे लोग कभी-कभी तेजाब वाली अदरक भी कहते हैं।

अदरक खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

चमक देखकर न खरीदें

मार्केट में चमकदार और बिल्कुल साफ अदरक देखकर लोग आकर्षित हो जाते हैं। लेकिन अगर अदरक हल्के पीले रंग की, पतले छिलके वाली और अत्यधिक चिकनी दिख रही है, तो हो सकता है यह केमिकल से साफ की गई हो। असली अदरक का छिलका मटमैला, हल्का भूरा और कभी-कभी मिट्टी लगी हुई होती है।

दबाकर जांचें

अदरक को हल्का दबाकर देखें। अगर यह सख्त और ठोस है, तो सही है। लेकिन अगर मुलायम या स्पंजी लगे, तो यह पुरानी अदरक हो सकती है जिसे केमिकल से स्टोर किया गया हो।

सूंघकर पहचानें

असली अदरक में तीखी और प्राकृतिक सुगंध होती है। अगर अजीब या केमिकल जैसी गंध आ रही हो, तो इसे खरीदने से बचें। इसी तरह आप चखकर भी अदरक की गुणवत्ता जान सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दवाओं से रहना है दूर, तो अपनाएं ये 3 आसान रूटीन; बदल जाएगी आपकी जिंदगी

बंगाल