World Physiotherapy Day: हर साल 8 सितंबर के दिन को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। अगर आप लंबे समय से सिटिंग जॉब कर रहे हैं, तो आपको भी कभी न कभी फिजियोथेरेपिस्ट से कंसल्ट करने की जरूरत पड़ी होगी।
यह दिन सभी फिजियोथेरेपिस्टों और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में कार्य करता है, जो रोगियों और स्वस्थ लोगों में बुनियादी से लेकर जटिल शारीरिक गतिविधियों में लक्षण-मुक्त आंदोलन के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम
इस वर्ष, 2025, विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम “स्वस्थ उम्र बढ़ना“ है, जिसमें कमजोरी और गिरने से बचाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सर्वाइकल का दर्द के लिए करें ये उपचार
जो लोग सर्वाइकल की समस्या की संभावना को कम करना चाहते हैं या फिर जिन लोगों को सर्वाइकल का दर्द होता है और वो दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो उन्हें आज से ही कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।
सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए शॉर्ट ब्रेक्स लेते रहना बेहद जरूरी है। हर 30-45 मिनट के बाद अपनी सीट से खड़े होकर थोड़ी सी वॉक कीजिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर आधे घंटे में अपने पॉश्चर को ब्रेक देना और चहलकदमी करना जरूरी है।
थोड़ी-थोड़ी देर में बॉडी को स्ट्रेच जरूर करें। अगर आपके पास सीट से उठने का टाइम नहीं है, तो आप बैठे-बैठे भी थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। गर्दन, कंधे और पीठ की स्ट्रेचिंग से सर्वाइकल के दर्द में काफी ज्यादा आराम मिल सकता है।
व्यायाम
- धीरे-धीरे अपना सिर क्लॉकवाइज़ और एंटी-क्लॉकवाइज़ दिशा में गोल घुमाएँ।
- अपने कंधों को ऊपर और नीचे और अगल-बगल से सिकोड़ें।
- अपना सिर एक ओर झुकाएँ और कुछ सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहें। यही प्रक्रिया दूसरी ओर दोहराएँ।
- अपना सिर एक तरफ़ झुकाएँ और अपनी हाथ से सिर को कंधे की ओर खींचें। इस मुद्रा में कुछ सेकंड के लिए रुकें और यही प्रक्रिया दूसरी ओर भी दोहराएँ।
- अपने हाथों को सिर से ऊपर ले जाएँ और धीरे-धीरे पीछे की तरफ़ खींचें। कुछ सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रुके, प्रारंभिक पोज़ में आयें, और इस प्रक्रिया को दुबारा दोहराएँ।
ये भी पढ़े : रात को करवटें बदलना बंद करें, इन आदतों से आएगी चैन की नींद

