होम = स्वास्थ्य समाचार = सर्दियों का छुपा सुपरफूड, काजू-बादाम से भी ज्यादा ताकत देता यह सस्ता ड्राई फ्रूट, जाने चौंकाने वाले फायदे

सर्दियों का छुपा सुपरफूड, काजू-बादाम से भी ज्यादा ताकत देता यह सस्ता ड्राई फ्रूट, जाने चौंकाने वाले फायदे

Health Benefits Of Dates: ठंड बढ़ते ही शरीर को ज्यादा गर्मी (Heat), एनर्जी (Energy) और पोषण (Nutrition) की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण एक ऐसे सस्ते ड्राई फ्रूट की सलाह देते हैं, जिसे रोज खाने पर काजू-बादाम जैसी ताकत मिलती है और यह है खजूर, जिसे सर्दियों का Natural Energy Booster भी कहा जाता है।

कई आवश्यक विटामिन

खजूर में फाइबर (Fiber), पोटैशियम (Potassium), आयरन (Iron) और कई आवश्यक विटामिन (Vitamins) पाए जाते हैं। इसे खाने के तुरंत बाद शरीर में ऊर्जा (Energy) बढ़ती है और पाचन तंत्र (Digestive system) भी बेहतर चलता है। आयुर्वेद के अनुसार, इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्द मौसम में शरीर को भीतर से गर्म रखती है।

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि हर दिन 3-4 खजूर खाकर ऊपर से दूध पीना शरीर को दोगुना पोषण (Nutrition) देता है। दूध और खजूर का यह संयोजन एनर्जी (Energy), इम्यूनिटी (Immunity) और पाचन (Digestion) तीनों पर एक साथ काम करता है।

खजूर के बड़े फायदे

  1. इम्यूनिटी बूस्ट करता है
    सर्दियों में सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। खजूर में मौजूद विटामिन C, पोटैशियम और मैग्नीशियम शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
  2. दिल रखे हेल्दी
    खजूर के मिनरल्स ब्लड प्रेशर को संतुलित करते हैं। यह हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है, खासकर सर्दियों में जब शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है।
  3. हड्डियाँ बनें मजबूत
    इसमें मौजूद कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन K हड्डियों को मजबूत करते हैं और लंबे समय में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं।
  4. त्वचा पर लाता है नेचुरल ग्लो
    खजूर के एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं। सर्दियों में भी स्किन नरम, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनी रहती है।

ध्यान रखें, यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। यदि आप डायबिटीज (Diabetes), मोटापा (obesity) या किडनी रोग (kidney disease) से पीड़ित हैं, तो खजूर खाने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़े: हरमन-मंधाना की टीमें पहले ही मैच में टकराएंगी, महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल हुआ जारी

Tags :

बंगाल