Makhana Laddu : मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है। मखाने को आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ दे सकते हैं।
मखाना 2 कप, गुड़ आधा कप, देसी घी 2-3 बड़े चम्मच, काजू आधा कप, बादाम आधा कप, किशमिश 2 बड़े चम्मच, नारियल का बूरा आधा कप, इलायची पाउडर आधा चम्मच।
मखाना लड्डू बनाने की विधि
पहला
सबसे पहले गैस ऑन करें और एक पैन में एक चम्मच घी डालें और उसमें दो कप मखाना डालकर उसे कुरकुरा होने तक भूनें। जब ये भून जाएं तब ठंडा करने के लिए रख दें। अब उसी पैन में एक चम्मच घी डालें और उसमें काजू, किशमिश और बादाम को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब ठंडे मखाना को मिक्चर में दरदरा पीस लें।
दूसरा
अब उसी पैन में गुड़ के साथ आधा कप पानी डालें और उसे पिघलाएं। गुड़ को तब तक पकाएं जब तक वह पूरी तरह से पिघल न जाए और एक तार की चाशनी न बन जाए। अब गुड़ की चाशनी में भुने मखाने, भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, नारियल का बुरादा और इलायची पाउडर डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं।
तीसरा
जब यह मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो हाथों पर घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। आप अपनी पसंद के अनुसार और भी मेवे जैसे अखरोट या पिस्ता मिला सकते हैं। लड्डू को 10-15 दिनों तक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।
ये भी पढ़े : Walnuts health benefits: अखरोट के इन फायदों से सेहत में लाएं जबरदस्त बदलाव

